Brain Cancer: ब्रेन कैंसर होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

ब्रेन कैंसर सिर्फ दिमाग को ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करता है. आइए जानें इसके शुरुआती लक्षण और प्रकार के बारे में विस्तार से.

ब्रेन कैंसर दिमाग में होने वाली एक बीमारी है. दिमाग के सेल्स में कैंसर के सेल्स पनपने का साफ मतलब है ब्रेन कैंसर. दिमाग में ये कैंसर सेल्स बड़े होकर दिमाग के अलग-अलग हिस्तों में फैल जाते हैं. ब्रेन कैंसर का खतरा बच्चों से लेकर बुजुर्गो सभी उम्र के लोगों को होने का डर रहता है. आज हम ब्रेन कैंसर के लक्षणों के बारे में विस्तार से बात करेंगे. बार-बार सिरदर्द होना ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. सुबह उठते ही आपके सिर में लगातार दर्द रहता है तो आपको एक बार जरूर डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

कई बार मिर्गी का दौरा ब्रेन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. ब्रेन कैंसर के कारण दिमाग और शरीर पर कई तरह के बदलाव होते हैं. कैंसर जब स्कैल्प में बढ़ता है तो वह दिमाग के सेल्स पर दबाव डालता है. जिसके कारण कैंसर बढ़ता है और इससे ऑप्टिक नर्व भी काफी ज्यादा प्रभावित होता है. ब्रेन कैंसर का आंखों पर भी पड़ता है. यह सबसे ज्यादा ऑप्टिक नर्व पर दबाव पड़ता है जिसके कारण आंख की रोशनी धुंधली और अंधेपन का शिकार हो सकते हैं.