नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नालंदा के कल्याण बीघा में जश्न का माहौल
नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नालंदा के कल्याण बीघा में समर्थकों और ग्रामीणों ने आतिशबाजी व मिठाइयों के साथ खुशी मनाई।
जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार द्वारा दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बीघा में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गांव के लोग और मुख्यमंत्री के समर्थक खुशी से झूम उठे। इस मौके पर ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के निरंतर विकास की उम्मीद जताई। ग्रामीणों का कहना है कि राज्य को आगे बढ़ाने में नीतीश कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और वे उनके दसवें कार्यकाल को भी विकास की नई दिशा देने वाला मानते हैं।