Bypolls Result 2023 Winners: उपचुनाव में कौन कहां से जीता? पूरी विनर्स की लिस्ट एक क्लिक में यहां देखिए
Bypoll Results 2023 Winners List: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की इंडिया और सत्तारूढ़ एनडीए अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. 5 सितंबर को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच सीधा चुनावी मुकाबला देखने को मिला. वहीं, आज (8 सितंबर) इन सीटों पर वोटों की गिनती हुई, इंडिया या एनडीए गठबंधन! जानिए किस सीट से अभी कौन आगे चल रहा है. सात सीटों में पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट शामिल है. यहां विपक्ष की इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच 2024 से पहले एक बड़ी टक्कर है. जानें अबतक इन सीटों पर किस पार्टी के कौन से नेता आगे चल रहे हैं. त्रिपुरा की धानपुर और बोक्सानगर सीट पर बीजेपी को मिली जीतत्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की कर ली है. अल्पसंख्यक बहुल बोक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में सीपीएम के मिजान हुसैन को हराकर बीजेपी के तफ्फजल हुसैन ने जीत दर्ज की है. जबकि त्रिपुरा के धानपुर सीट पर भी बीजेपी के प्रत्याशी बिंदु देबनाथ की जीत हो चुकी है. यहां दूसरे नंबर पर सीपीआईएम के कौशिक चंदा रहे. त्रिपुरा की धनपुर सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी बिंदु देबनाथ को कुल 30017 मत मिलें है, जबकि सीपीआईएम के कौशिक चंदा को 11146 वोट प्राप्त हुए हैं. बीजेपी को सीपीआईएम से कुल 18871 वोट अधिक मिले हैं. बोक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार तफ्फजल हुसैन को कुल 34146 वोट मिले है, जबकि सीपीएम के मिजान हुसैन को बीजेपी से करीब 4 हजार कम वोट मिला है. उत्तर प्रदेश के घोसी से सपा प्रत्याशी हैं आगेउत्तप्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया के बीच बड़ा मुकाबला है. घोसी विधानसभा सीट पर कुल 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं वोट डाले थे. यहां बीजेपी के दारा सिंह चौहान का मुकाबला सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह से है. घोसी विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आठवीं राउंड में भी बीजेपी के दारा सिंह से आगे चल रहे है. अब तक के रुझानों के मुताबिक, सपा के सुधाकर सिंह कुल 9342 वोटों के अंतर से बीजेपी के दारा सिंह चौहान से लीडिंग पर हैं. सपा उम्मीदवार को अभी तक कुल 34017 मत मिले है जबकि बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह को अब तक 24675 वोट मिले है. डुमरी सीट पर कौन आगे? झारखंड के डुमरी सीट पर जेएमएम के बेबी देवी का मुकाबला ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने यशोदा देवी से हैं. अब तक विपक्ष की इंडिया गछठबंधन की उम्मीदवार बेबी देवी इस सीट से एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी से आगे चल रही थी लेकिन 7 रीउंड की काउंटिंग के बाद एनडीए की यशोदा देवी लीड कर रही हैं. अबतक के रुझानों में यशोदा देवी को 25557 वोट मिले हैं, जबकि जेएमएम के बेबी देवी को अभी तक 24006 मत प्राप्त हुए हैं. दोनों में फिलहाल 1551 वोटों का अंतर है. उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीटउत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट में दो राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. बीजेपी ने यहां चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. अब तक आए रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के पार्वती दास को अबतक कुल 25094 मत मिलें हैं, जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 23053 वोट मिला है. बता दें यहा दोनों के बीच मतों का अंतर 476 से बढ़कर 2041 वोटों की हो गई है. इस सीट पर आब तक 10 राउंड की काउंटिंग हो गई है, अभी चार राउंड की गिनती और होनी बांकी है. केरल में किसका पलड़ा भाड़ीकेरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू है. यहां AAP पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था. अब तक के रुझानों में इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन काफी आगे चल रहे है. चांडी ओमन को अबतक कुल 78098 वोट मिलें है. जबकि सीपीआईएम के जैक सी थॉमस 41644 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बीजेपी के लिगिन लाल तीसरे स्थान पर हैं उन्हें अबतक केवल 6447 वोट मिलें है जबकि आम आदमी पार्टी को मात्र 829 वोटें ही मिल सकी है.
Bypoll Results 2023 Winners List: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की इंडिया और सत्तारूढ़ एनडीए अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. 5 सितंबर को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच सीधा चुनावी मुकाबला देखने को मिला. वहीं, आज (8 सितंबर) इन सीटों पर वोटों की गिनती हुई, इंडिया या एनडीए गठबंधन! जानिए किस सीट से अभी कौन आगे चल रहा है.
सात सीटों में पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट शामिल है. यहां विपक्ष की इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच 2024 से पहले एक बड़ी टक्कर है. जानें अबतक इन सीटों पर किस पार्टी के कौन से नेता आगे चल रहे हैं.
त्रिपुरा की धानपुर और बोक्सानगर सीट पर बीजेपी को मिली जीत
त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की कर ली है. अल्पसंख्यक बहुल बोक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में सीपीएम के मिजान हुसैन को हराकर बीजेपी के तफ्फजल हुसैन ने जीत दर्ज की है. जबकि त्रिपुरा के धानपुर सीट पर भी बीजेपी के प्रत्याशी बिंदु देबनाथ की जीत हो चुकी है. यहां दूसरे नंबर पर सीपीआईएम के कौशिक चंदा रहे.
त्रिपुरा की धनपुर सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी बिंदु देबनाथ को कुल 30017 मत मिलें है, जबकि सीपीआईएम के कौशिक चंदा को 11146 वोट प्राप्त हुए हैं. बीजेपी को सीपीआईएम से कुल 18871 वोट अधिक मिले हैं. बोक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार तफ्फजल हुसैन को कुल 34146 वोट मिले है, जबकि सीपीएम के मिजान हुसैन को बीजेपी से करीब 4 हजार कम वोट मिला है.
उत्तर प्रदेश के घोसी से सपा प्रत्याशी हैं आगे
उत्तप्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया के बीच बड़ा मुकाबला है. घोसी विधानसभा सीट पर कुल 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं वोट डाले थे. यहां बीजेपी के दारा सिंह चौहान का मुकाबला सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह से है.
घोसी विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आठवीं राउंड में भी बीजेपी के दारा सिंह से आगे चल रहे है. अब तक के रुझानों के मुताबिक, सपा के सुधाकर सिंह कुल 9342 वोटों के अंतर से बीजेपी के दारा सिंह चौहान से लीडिंग पर हैं. सपा उम्मीदवार को अभी तक कुल 34017 मत मिले है जबकि बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह को अब तक 24675 वोट मिले है.
डुमरी सीट पर कौन आगे?
झारखंड के डुमरी सीट पर जेएमएम के बेबी देवी का मुकाबला ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने यशोदा देवी से हैं. अब तक विपक्ष की इंडिया गछठबंधन की उम्मीदवार बेबी देवी इस सीट से एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी से आगे चल रही थी लेकिन 7 रीउंड की काउंटिंग के बाद एनडीए की यशोदा देवी लीड कर रही हैं. अबतक के रुझानों में यशोदा देवी को 25557 वोट मिले हैं, जबकि जेएमएम के बेबी देवी को अभी तक 24006 मत प्राप्त हुए हैं. दोनों में फिलहाल 1551 वोटों का अंतर है.
उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट
उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट में दो राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. बीजेपी ने यहां चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है.
अब तक आए रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के पार्वती दास को अबतक कुल 25094 मत मिलें हैं, जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 23053 वोट मिला है. बता दें यहा दोनों के बीच मतों का अंतर 476 से बढ़कर 2041 वोटों की हो गई है. इस सीट पर आब तक 10 राउंड की काउंटिंग हो गई है, अभी चार राउंड की गिनती और होनी बांकी है.
केरल में किसका पलड़ा भाड़ी
केरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू है. यहां AAP पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था. अब तक के रुझानों में इस सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन काफी आगे चल रहे है.
चांडी ओमन को अबतक कुल 78098 वोट मिलें है. जबकि सीपीआईएम के जैक सी थॉमस 41644 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बीजेपी के लिगिन लाल तीसरे स्थान पर हैं उन्हें अबतक केवल 6447 वोट मिलें है जबकि आम आदमी पार्टी को मात्र 829 वोटें ही मिल सकी है.