कांग्रेस विधायक का नोटों के बंडल के साथ विडियो वायरल, बीजेपी ने लगाया आरोप तो बोले- 'मेरा ध्यान पैसे पर नहीं था'

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन महीनों में विधानसभा चुनाव है लेकिन उससे पहले कांग्रेस के विधायक का कथित तौर पर नोटों के बंडल के साथ का एक विडियो खुब वायरल हो रहा है. वहीं, अब इसको लेकर बीजेपी हमलावर होती दिख रही है. बीजेपी ने वीडियो को कांग्रेस का बताकर कार्रवाई की मांग की है.  विडियो में कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव को साफ तौर पर देखा जा सकता है. विधायक नोटों की कई बंडलों के सामने बैठे दिख रहे है जबकि उनके साथ दो-तीन लोग और नजर आ रहे हैं.  छत्तीसगढ़ बीजेपी महासचिव ओपी चौधिरी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को "भ्रष्टाचार का गढ़" बना दिया है. हालांकि, इस वीडियो से विवाद पैदा होने के बाद विधायक ने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है.  बीजेपी नेता ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोपइस विडियो के वायरल होते ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेता चौधरी ने इसे शेयर करके लिखा कि कांग्रेस अपने विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी? अगर वीडियो पर कोई संदेह है तो कांग्रेस जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखाए या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज करायेगी? उन्होंने आगे लिखा कि ये विडियों कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव की है जो अपने आप को गरीब और बेचारा के रूप में दिखाते हैं. चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा ये विधायक बनने से पहले वे गरीब थे और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में रहते हैं. उन्होंने पुछा जो खुद पहले दावा कर चुके हैं कि बाप दादा और वो बैल चराते थे लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर क्या कहेंगे?  कांग्रेस विधायक जी के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जाँच के लिये CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी??या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज करायेगी??ये हैं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार… pic.twitter.com/HGKSrHXTEm — OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) September 17, 2023 कांग्रेस विधायक ने भी किया पलटवारबीजेपी प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस इस विडियो के बाद जवाब देने लायक नहीं रह गयी है. पूरे कांग्रेस के सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ को पूरे 5 साल जमकर लूटा है. कांग्रेसी भ्रष्टाचार की संस्कृति और माफिया राज है जिसने रेत,कोयला,शराब सबमें घपला किया है.  हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो पर कांग्रेस विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ सामंतवादियों की ओर से यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है. उन्होंने कहा, 'मैं तो वीडियो  में खाली बैठा था पैसे पर मेरा ध्यान भी नहीं था.'उन्होंने कहा कि जो गरीब के बेटे के विधायक बनने को पचा नहीं पाते है वो इसी तरह का संडयंत्र करते हैं.  ये भी पढ़ें- लाडली बहन योजना या किसान कर्जमाफी, बीजेपी-कांग्रेस का दांव MP की जनता को कितना पसंद? इस सर्वे में खुलासा

कांग्रेस विधायक का नोटों के बंडल के साथ विडियो वायरल, बीजेपी ने लगाया आरोप तो बोले- 'मेरा ध्यान पैसे पर नहीं था'

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन महीनों में विधानसभा चुनाव है लेकिन उससे पहले कांग्रेस के विधायक का कथित तौर पर नोटों के बंडल के साथ का एक विडियो खुब वायरल हो रहा है. वहीं, अब इसको लेकर बीजेपी हमलावर होती दिख रही है. बीजेपी ने वीडियो को कांग्रेस का बताकर कार्रवाई की मांग की है. 

विडियो में कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव को साफ तौर पर देखा जा सकता है. विधायक नोटों की कई बंडलों के सामने बैठे दिख रहे है जबकि उनके साथ दो-तीन लोग और नजर आ रहे हैं.  छत्तीसगढ़ बीजेपी महासचिव ओपी चौधिरी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को "भ्रष्टाचार का गढ़" बना दिया है. हालांकि, इस वीडियो से विवाद पैदा होने के बाद विधायक ने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है. 

बीजेपी नेता ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोप
इस विडियो के वायरल होते ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेता चौधरी ने इसे शेयर करके लिखा कि कांग्रेस अपने विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी? अगर वीडियो पर कोई संदेह है तो कांग्रेस जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखाए या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज करायेगी?

उन्होंने आगे लिखा कि ये विडियों कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव की है जो अपने आप को गरीब और बेचारा के रूप में दिखाते हैं. चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा ये विधायक बनने से पहले वे गरीब थे और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में रहते हैं. उन्होंने पुछा जो खुद पहले दावा कर चुके हैं कि बाप दादा और वो बैल चराते थे लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर क्या कहेंगे? 

कांग्रेस विधायक ने भी किया पलटवार
बीजेपी प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस इस विडियो के बाद जवाब देने लायक नहीं रह गयी है. पूरे कांग्रेस के सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ को पूरे 5 साल जमकर लूटा है. कांग्रेसी भ्रष्टाचार की संस्कृति और माफिया राज है जिसने रेत,कोयला,शराब सबमें घपला किया है. 

हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो पर कांग्रेस विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ सामंतवादियों की ओर से यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है. उन्होंने कहा, 'मैं तो वीडियो  में खाली बैठा था पैसे पर मेरा ध्यान भी नहीं था.'उन्होंने कहा कि जो गरीब के बेटे के विधायक बनने को पचा नहीं पाते है वो इसी तरह का संडयंत्र करते हैं. 

ये भी पढ़ें- लाडली बहन योजना या किसान कर्जमाफी, बीजेपी-कांग्रेस का दांव MP की जनता को कितना पसंद? इस सर्वे में खुलासा