CG Politics: कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, बोली- कब मिलेगा खराब फसलों का मुआवजा

किसान के खराब फसलों का मुआवजा को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बे-मौसम बारिश से फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को तीन महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है। 

CG Politics: कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, बोली- कब मिलेगा खराब फसलों का मुआवजा

किसान के खराब फसलों का मुआवजा को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बे-मौसम बारिश से फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को तीन महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने किसान के खराब फसलों का मुआवजा को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बे-मौसम बारिश से फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को तीन महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन्हीं समस्याओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों को गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बे-मौसम फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा की राशि 30 दिन के भीतर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में हुई बारिश के चलते दुर्ग धमधा, बालोद, गुंडरदेही और गुरुर सहित अन्य जिलों के किसानों को मुआवजा की नहीं मिला है। किसान तीन महीने से मुआवजा के लिए चक्कर काट रहे हैं। अभी अप्रैल माह में हुई बारिश से भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा कब मिलेगा, इसका पता नहीं।

प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के समय किसानों की हितैषी बनती है। चुनाव खत्म होने के बाद किसानों की ओर पलट कर नहीं देखती है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने किसानों के बेहतरी के लिए बड़े-बड़े मंचों से भाषण दिए थे, जो सरकार बनने के बाद नहीं दिख रहा। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले खरीफ सीजन में किसानों से कम धान खरीदना पड़े। इसलिए अभी से भाजपा सरकार किसानों को सहकारी समिति से मिलने वाली सहायता राशि में कटौती कर दिया। कई जिलों में किसानों ने जो 21 कुंटल धान बेचा है, उसकी भी जांच करवाई जा रही है। किसानों को फसल लगाने के वक्त खाद बीज की संकट से जूझना पड़ रहा है।