CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश के साथ अंधड़ की संभावना, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ गया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि बनी हुई है।

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश के साथ अंधड़ की संभावना, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ गया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि बनी हुई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि उमस अभी भी बरकरार है। आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इसके प्रभाव से पांचो संभाग में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो रही है। आगामी दो दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंदर चलने की संभावना है।