रायपुर : राज्यपाल श्री डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर आयोग का 24वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। बैठक में आयोग के सदस्य और परीक्षा नियंत्रक भी मौजूद रहे।

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य  ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग का चौबीसवां वार्षिक प्रतिवेदन श्री डेका को सौंपा।

इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, श्री संतकुमार नेताम, श्री चंद्र कुमार अजगले एवं परीक्षा नियंत्रक श्रीमती लीना कोसम उपस्थित थीं।