सीएम मोहन यादव ने भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती पर किया नमन, बताया राष्ट्रीय नवजागरण का पुरोधा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि गरीबी, पराधीनता और सामाजिक कुरीतियों पर उनकी बेबाक लेखनी ने भारतवर्ष की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह और राष्ट्रीय नवजागरण के प्रखर पुरोधा भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर उन्हें नमन किया।
सीएम ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र ने गरीबी, पराधीनता और सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों पर अपनी बेबाक लेखनी से देशवासियों को जागरूक किया और भारतवर्षोन्नति का सन्मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने साहित्य जगत को नई दिशा और समृद्धि प्रदान की, जो सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
भारतेंदु हरिश्चंद्र को हिंदी साहित्य के पुनर्जागरण का आधार स्तंभ माना जाता है। उनकी रचनाओं ने न केवल हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया बल्कि राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।