Crakk Box Office Collection Day 4: चार दिनों में ही कम हुआ 'क्रैक' का क्रेज, बॉक्स ऑफिस पर सिमटने लगी विद्युत जामवाल की फिल्म?

Crakk Box Office Collection Day 4: विद्युत जामवाल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ने थिएटर्स में अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म 23 फरवरी को यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 के साथ पर्दे पर आई थी. दोनों फिल्में हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही हैं लेकिन चौथे दिन क्रैक की परफॉर्मेंस डाउन होती दिख रही है. ऐसा लग रहा है जैसे आर्टिकल 370 के साथ क्लैश के चलते विद्युत जामवाल की फिल्म पर काफी असर हो रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक क्रैक ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए कमाए थे और तीसरे दिन फिल्म ने 2.3 करोड़ की कमाई की. हालांकि मंडे को फिल्म की कमाई में कमी दर्ज की गई. चौथे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक क्रैक अब तक 88 लाख रुपए ही कमा पाई है.            View this post on Instagram                       A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) आर्टिकल 370 से पिछड़ी क्रैकक्रैक का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों का कुल कलेक्शन 9.58 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि कारोबार के मामले में क्रैक यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 से काफी पीछे चल रही है. आर्टिकल 370 ने चौथे दिन अब तक 2.35 करोड़ कमा लिए हैं और फिल्म के चार दिनों का कुल कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपए हो गया है जो कि क्रैक से काफी कम है. ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने इस वजह से खुद को कर लिया था कोठरी में बंद, वीर सावरकर की डेथ एनिवर्सरी पर एक्टर ने किया खुलासा

Crakk Box Office Collection Day 4: चार दिनों में ही कम हुआ 'क्रैक' का क्रेज, बॉक्स ऑफिस पर सिमटने लगी विद्युत जामवाल की फिल्म?

Crakk Box Office Collection Day 4: विद्युत जामवाल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ने थिएटर्स में अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म 23 फरवरी को यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 के साथ पर्दे पर आई थी. दोनों फिल्में हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही हैं लेकिन चौथे दिन क्रैक की परफॉर्मेंस डाउन होती दिख रही है. ऐसा लग रहा है जैसे आर्टिकल 370 के साथ क्लैश के चलते विद्युत जामवाल की फिल्म पर काफी असर हो रहा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक क्रैक ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए कमाए थे और तीसरे दिन फिल्म ने 2.3 करोड़ की कमाई की. हालांकि मंडे को फिल्म की कमाई में कमी दर्ज की गई. चौथे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक क्रैक अब तक 88 लाख रुपए ही कमा पाई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

आर्टिकल 370 से पिछड़ी क्रैक
क्रैक का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों का कुल कलेक्शन 9.58 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि कारोबार के मामले में क्रैक यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 से काफी पीछे चल रही है. आर्टिकल 370 ने चौथे दिन अब तक 2.35 करोड़ कमा लिए हैं और फिल्म के चार दिनों का कुल कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपए हो गया है जो कि क्रैक से काफी कम है.