Food Tips: फ्रिज में खुला रख देते हैं खाना? तो इसके नुकसान के बारे में जरूरी है आपका जानना, बन सकता है 'जहर'

गर्मी के मौसम में कई फूड्स को रेफ्रिजरेटर में रखने से वे सुरक्षित रहते हैं और खराब नहीं होते हैं लेकिन आयुर्वेद एक्सपर्ट्स खाने की कुछ चीजों को फ्रिज में खुला न रखने की सलाह देते हैं.

Food Tips: फ्रिज में खुला रख देते हैं खाना? तो इसके नुकसान के बारे में जरूरी है आपका जानना, बन सकता है 'जहर'

गर्मी के मौसम में कई फूड्स को रेफ्रिजरेटर में रखने से वे सुरक्षित रहते हैं और खराब नहीं होते हैं लेकिन आयुर्वेद एक्सपर्ट्स खाने की कुछ चीजों को फ्रिज में खुला न रखने की सलाह देते हैं.

गर्मी के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर घरों में उसे फ्रिज में रख दिया जाता है. कुछ फूड्स के लिए तो यह ठीक होता है, लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें अगर फ्रिज में खुला रख देते हैं तो उनमें जहरीले टॉक्सिन पैदा हो जाती हैं और जहर के समान बन जाती हैं. अगर इन्हें बाद में खाया जाए तो शरीर को खतरनाक नुकसान हो सकते हैं. यहां तक की कैंसर की सेल्स तक बन सकती है. ऐसे में आयुर्वेद एक्सपर्ट्स चार फूड्स को कभी भी फ्रिज में स्टोर न करने की सलाह देते हैं.
लहसुन: आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कभी भी छिला हुआ लहसुन फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से इसमें बहुत जल्दी फफूंद लग जाएगी. कई रिसर्च में इसे कैंसर का कारण माना गया है. लहसुन हमेशा जरूरत पड़ने पर ही छिलना चाहिए और उन्हें नॉर्मल टेंपरेचर पर ही रखना चाहिए. प्याज: प्याज को फ्रिज में कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए. दरअसल, प्याज कम टेंपरेचर के खिलाफ रेजिस्टेंट होती है. जब इसे फ्रिज में रखा जाता है तो इसका स्टार्च शुगर में बदलने लगती है. कटा प्याज फ्रिज में रखने से आसपास मौजूद अनहेल्दी बैक्टीरिया उसके अंदर पहुंच जाते हैं. इसे आलू के पास रखने से भी बचना चाहिए. अदरक: अदरक को रेफ्रिजरेट में रखने से तेजी से फंफूद लगने लगते हैं. जिसके बाद ये जहरीले हो सकते हैं. इसे खाने से लिवर फेलियर और किडनी तक को खतरा हो सकता है. अदरक को हमेशा साफ-सुथरे और नॉर्मल टेंपरेचर में ही रखना चाहिए.
चावल: पके हुए चावल को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. दरअसल, चावल में फंफूद तेजी और जल्दी से लग जाते हैं. ऐसे में अगर इन्हें फ्रिज में रखते भी हैं तो 24 घंटे से ज्यादा न रखें, वरना इसके बाद खाना जहरीला हो सकता है.