G20 Summit India: पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के सामने उठाया खालिस्तान का मुद्दा, जस्टिन ट्रूडो बोले- समय आ गया है कि...

G20 Summit 2023: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम नरेंद्र मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की हैं. इसी कड़ी में रविवार (10 सितंबर) को प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की. इस मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ सार्थक बैठक की. हमने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की." सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने इस दौरान कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने खालिस्तान का मुद्दा भी उठाया.  कनाडा के प्रधानमंत्री ने क्या कहा? इस बैठक के बाद खालिस्तान के मुद्दे और विदेशी हस्तक्षेप पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "दोनों मुद्दे उठे. इन वर्षों में, पीएम मोदी के साथ, हमने इन दोनों मुद्दों पर कई बातचीत की है. कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है."  Met PM @JustinTrudeau on the sidelines of the G20 Summit. We discussed the full range of India-Canada ties across different sectors. pic.twitter.com/iP9fsILWac — Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2023 "कुछ लोगों की हरकतें कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती" कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा, "समय आ गया है कि हम हिंसा को रोकने और नफरत को पीछे धकेलने के लिए हमेशा मौजूद रहें. मुझे लगता है कि इस समुदाय के मुद्दे पर, ये याद रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं. इसका दूसरा पहलू यह है कि हमने कानून के शासन का सम्मान करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और हमने विदेशी हस्तक्षेप के बारे में भी बात की."  "भारत कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार" भारत-कनाडा संबंधों और पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों पर, कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा, "हम मानते हैं कि भारत दुनिया में एक असाधारण रूप से महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है. भारत जलवायु परिवर्तन से लड़ने से लेकर विकास और समृद्धि पैदा करने तक हर चीज में कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार है. हमेशा बहुत काम करना होता है और हम इसे करना जारी रखेंगे."  ये भी पढ़ें-  G20 Summit India: 'स्वस्ति अस्तु विश्व', शांति के इस मैसेज के साथ पीएम मोदी ने किया जी-20 समिट का समापन, ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता

G20 Summit India: पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के सामने उठाया खालिस्तान का मुद्दा, जस्टिन ट्रूडो बोले- समय आ गया है कि...

G20 Summit 2023: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम नरेंद्र मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की हैं. इसी कड़ी में रविवार (10 सितंबर) को प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की.

इस मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ सार्थक बैठक की. हमने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की." सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने इस दौरान कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने खालिस्तान का मुद्दा भी उठाया. 

कनाडा के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

इस बैठक के बाद खालिस्तान के मुद्दे और विदेशी हस्तक्षेप पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "दोनों मुद्दे उठे. इन वर्षों में, पीएम मोदी के साथ, हमने इन दोनों मुद्दों पर कई बातचीत की है. कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है." 

"कुछ लोगों की हरकतें कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती"

कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा, "समय आ गया है कि हम हिंसा को रोकने और नफरत को पीछे धकेलने के लिए हमेशा मौजूद रहें. मुझे लगता है कि इस समुदाय के मुद्दे पर, ये याद रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं. इसका दूसरा पहलू यह है कि हमने कानून के शासन का सम्मान करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और हमने विदेशी हस्तक्षेप के बारे में भी बात की." 

"भारत कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार"

भारत-कनाडा संबंधों और पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों पर, कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा, "हम मानते हैं कि भारत दुनिया में एक असाधारण रूप से महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है. भारत जलवायु परिवर्तन से लड़ने से लेकर विकास और समृद्धि पैदा करने तक हर चीज में कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार है. हमेशा बहुत काम करना होता है और हम इसे करना जारी रखेंगे." 

ये भी पढ़ें- 

G20 Summit India: 'स्वस्ति अस्तु विश्व', शांति के इस मैसेज के साथ पीएम मोदी ने किया जी-20 समिट का समापन, ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता