HTET 2024: हरियाणा टीईटी आवेदन पत्र में सुधार की आज अंतिम तिथि, तुरंत इस लिंक से कर लें संशोधन
HTET 2024 Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा, जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई गलती रह गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज यानी 17 नवंबर को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुधार विंडो बंद कर देगा, जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई गलती रह गई है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट (haryanatet.in) पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो 16 नवंबर को खोली गई थी।
बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार हरियाणा टीईटी 2024 आवेदन सुधार अवधि के दौरान अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, लिंग और आधार संख्या में बदलाव कर सकते हैं।