IND vs PAK Score Live: भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मैच, मुकाबले से पहले अरिजीत सिंह करेंगे परफॉर्म

India vs Pakistan Live World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. विश्व कप 2023 के इस मुकाबले के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचे हैं. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने भी दोनों मैच जीते हैं. लिहाजा यह मुकाबला टक्कर का हो सकता है. इसके साथ-साथ दर्शकों के लिए खास बात यह है कि मैच से पहले तीन दिग्गज सिंगर परफॉर्म करेंगे. अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सुखविंदर का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा. टीम इंडिया की बात करें तो शुभमन गिल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे. लेकिन वे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले प्रैक्टिस करते दिखे. अगर गिल फिट हुए तो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. लेकिन अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. टीम इंडिया स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. इसके साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा होंगे. ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. इनकी जगह लगभग तय है. पाकिस्तान ने लगातार दो मैच जीते हैं. इस मुकाबले में कप्तान बाबर आजम के साथ-साथ मोहम्मद रिजवान से टीम को उम्मीद होगी, शाहीन अफरीदी भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. रोहित शर्मा के लिए शाहीन खतरा बन सकते हैं. पाक की प्लेइंग इलेवन में संभवत: कोई बदलाव नहीं होगा. इमाम उल हक और अब्दुला शफीक को ओपनिंग का मौका मिल सकता है. बता दें कि भारत-पाक मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दर्शकों के लिए खास इंतजाम किया है. भारत के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह परफॉर्म करेंगे. बीसीसीआई ने मैच से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा. भारत-पाकिस्तान मैच के लिए संभावित खिलाड़ी - भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ  

IND vs PAK Score Live: भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मैच, मुकाबले से पहले अरिजीत सिंह करेंगे परफॉर्म

India vs Pakistan Live World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. विश्व कप 2023 के इस मुकाबले के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचे हैं. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने भी दोनों मैच जीते हैं. लिहाजा यह मुकाबला टक्कर का हो सकता है. इसके साथ-साथ दर्शकों के लिए खास बात यह है कि मैच से पहले तीन दिग्गज सिंगर परफॉर्म करेंगे. अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सुखविंदर का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा.

टीम इंडिया की बात करें तो शुभमन गिल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे. लेकिन वे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले प्रैक्टिस करते दिखे. अगर गिल फिट हुए तो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. लेकिन अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. टीम इंडिया स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. इसके साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा होंगे. ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. इनकी जगह लगभग तय है.

पाकिस्तान ने लगातार दो मैच जीते हैं. इस मुकाबले में कप्तान बाबर आजम के साथ-साथ मोहम्मद रिजवान से टीम को उम्मीद होगी, शाहीन अफरीदी भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. रोहित शर्मा के लिए शाहीन खतरा बन सकते हैं. पाक की प्लेइंग इलेवन में संभवत: कोई बदलाव नहीं होगा. इमाम उल हक और अब्दुला शफीक को ओपनिंग का मौका मिल सकता है.

बता दें कि भारत-पाक मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दर्शकों के लिए खास इंतजाम किया है. भारत के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह परफॉर्म करेंगे. बीसीसीआई ने मैच से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा.

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए संभावित खिलाड़ी -

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ