IND vs SA Test Score Live: सेंचुरियन में शुरू हुई बारिश, देरी से शुरू हो सकता है भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच

IND vs SA Test Score Live: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान के साथ 208 रन बनाए. अब दूसरे दिन का खेल शुरू होगा. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी. लेकिन विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने कुछ रन जोड़े. इसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभाल लिया. वे पहले दिन का खेल खत्म होने तक 70 रन बनाकर नाबाद रहे थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए कगीसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित 14 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. वहीं यशस्वी 37 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने. शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए और 2 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली ने 38 रन और श्रेयस अय्यर ने 31 रन बनाए. केएल राहुल ने 105 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 70 रन बनाए. राहुल की पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. रविचंद्रन अश्विन कुछ खास नहीं कर सके. वे 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. शार्दुल ठाकुर ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए और 24 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह 1 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद सिराज पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे थे. टीम इंडिया के लिए दूसरे दिन के खेल का पहला सत्र चुनौतीभरा होगा. भारत को रन बनाने के साथ-साथ विकेट भी बचाने होंगे. उसके पास महज 2 विकेट बचे हैं. अगर राहुल नहीं टिके तो रन बनाना मुश्किल होगा. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पहले दिन प्रभावी प्रदर्शन किया. रबाडा ने 17 ओवरों में 44 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने 3 मेडन भी निकाले. नांद्रे  बर्गर ने 15 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट लिए. मार्को जानेसन ने भी एक विकेट लिया. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज भारत को पहले ही सत्र में ऑलआउट करना चाहेंगे.

IND vs SA Test Score Live: सेंचुरियन में शुरू हुई बारिश, देरी से शुरू हो सकता है भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच

IND vs SA Test Score Live: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान के साथ 208 रन बनाए. अब दूसरे दिन का खेल शुरू होगा. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी. लेकिन विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने कुछ रन जोड़े. इसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभाल लिया. वे पहले दिन का खेल खत्म होने तक 70 रन बनाकर नाबाद रहे थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए कगीसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित 14 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. वहीं यशस्वी 37 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने. शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए और 2 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली ने 38 रन और श्रेयस अय्यर ने 31 रन बनाए. केएल राहुल ने 105 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 70 रन बनाए. राहुल की पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

रविचंद्रन अश्विन कुछ खास नहीं कर सके. वे 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. शार्दुल ठाकुर ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए और 24 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह 1 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद सिराज पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे थे. टीम इंडिया के लिए दूसरे दिन के खेल का पहला सत्र चुनौतीभरा होगा. भारत को रन बनाने के साथ-साथ विकेट भी बचाने होंगे. उसके पास महज 2 विकेट बचे हैं. अगर राहुल नहीं टिके तो रन बनाना मुश्किल होगा.

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पहले दिन प्रभावी प्रदर्शन किया. रबाडा ने 17 ओवरों में 44 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने 3 मेडन भी निकाले. नांद्रे  बर्गर ने 15 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट लिए. मार्को जानेसन ने भी एक विकेट लिया. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज भारत को पहले ही सत्र में ऑलआउट करना चाहेंगे.