iPhone 15 से लेकर AirPods तक एप्पल के कई प्रॉडक्ट पर मिल रहा भरपूर डिस्काउंट, क्रोमा पर चल रही सेल

iPhone 15 से लेकर AirPods तक एप्पल के कई प्रॉडक्ट पर मिल रहा भरपूर डिस्काउंट, क्रोमा पर चल रही सेल

iPhone 15 से लेकर AirPods तक एप्पल के कई प्रॉडक्ट पर मिल रहा भरपूर डिस्काउंट, क्रोमा पर चल रही सेल

iPhone 15 से लेकर AirPods तक एप्पल के कई प्रॉडक्ट पर मिल रहा भरपूर डिस्काउंट, क्रोमा पर चल रही सेक्रोमा पर एवरीथिंग एप्पल नाम का एक कैंपन शुरू हुआ है, जिसमें एप्पल के कई प्रॉडक्ट्स पर भरपूर डिस्काउंट दिया जा रहा है.

क्रोमा ने अपना एक नया कैंपन शुरू किया है, जिसका नाम एवरीथिंग एप्पल है. इस कैंपन की शुरुआत 9 फरवरी को हुई है और यह 19 फरवरी तक चलने वाली है. इस दौरान क्रोमा के शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के एप्पल के कई प्रॉडक्ट्स पर भरपूर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स दिए जाएंगे.

क्रोमा के इस एवरीथिंग एप्पल कैंपन में यूजर्स iPhone, Macbooks, Apple Watch, AirPods समेत कई अन्य एप्पल प्रॉडक्ट्स पर भी डिस्काउंट पा सकते हैं. यूजर्स को इस सेल में एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा. यह सेल क्रोमा के रिटेल स्टोर्स और वेबसाइट पर चल रही है. आइए हम आपको इस सेल में मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बताते हैं.

Phone 15: इस आईफोन का 128GB वाला वेरिएंट यूज़र्स को सिर्फ 65,490 रुपये में मिल सकता है, जिसमें एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी शामिल है. इसके अलावा क्रोमा पर पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर अच्छा-खासा एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसकी वजह से आईफोन की कीमत और भी कम हो सकती है. यूजर्स नो कॉस्ट ईएमआई के जरिए भी आईफोन 15 खरीद सकते हैं.

iPad 9th Gen: अगर आप एप्पल के इस आईपैड को सेल का फायदा उठाकर खरीदना चाहते हैं, तो इसे यूजर्स 28,290 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं. हालांकि, इसके लिए कुछ कंडीशन्स हो सकती हैं.