Jind: जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश का बयान, बड़ों व परमात्मा के आशीर्वाद से लड़ूंगी चुनाव
जींद में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने अपने बड़ों और परमात्मा के आशीर्वाद को अपनी चुनावी सफलता का आधार बताया है।
जींद में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने अपने बड़ों और परमात्मा के आशीर्वाद को अपनी चुनावी सफलता का आधार बताया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए विनेश ने कहा कि बड़ों के बिना और परमात्मा के बिना हम कुछ नहीं कर सकते। पहले भी उन्होंने मुझे जिताया था, अब भी वही लोग जीत दिलाएंगे। इनके बिना हम कुछ नहीं हैं।
जींद, हरियाणा: जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, "...बड़ों के बिना, परमात्मा के बिना हम कुछ नहीं कर पाए तब भी उन्होंने जिताया था अब भी वहीं लोग जीताएंगे। इनके बिना हम कुछ नहीं है... जो मेहनत करेगा ये लोग उन्हें आशीर्वाद देंगे...…
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि जो मेहनत करेगा, उन लोगों का आशीर्वाद हमेशा साथ होगा। महिलाओं की उम्मीदें मुझसे जुड़ी हैं, और मैं उन्हें आश्वस्त करती हूं कि उनके हक और अधिकारों के लिए सबसे पहले मैं खड़ी रहूंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब न चाहते हुए भी कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बड़ों के आशीर्वाद से यह फैसला लिया है।
किसान नेता आजाद पालवा ने बैलों की जोड़ी के साथ निकाला रोड शो