Kanpur: महाकुंभ पर कानपुर से होकर चलेंगी 50 मेमू, यात्रियों को होगी सहूलियत
महाकुंभ पर बड़ी संख्या में लोगों के प्रयागराज जाने की संभावना के बीच रेलवे ने 50 मेमू ट्रेनों के कानपुर से होकर संचालित होने की कवायद शुरू कर दी है।
महाकुंभ पर बड़ी संख्या में लोगों के प्रयागराज जाने की संभावना के बीच रेलवे ने 50 मेमू ट्रेनों के कानपुर से होकर संचालित होने की कवायद शुरू कर दी है। प्रीमियम, सुपरफास्ट और रोजाना चलने वाली ट्रेनों में भीड़-भाड़ को कम करने और महाकुंभ के दौरान एसी कोचों के यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए मेमू चलाई जाएंगी। कानपुर के मेम कारशेड में प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल से 50 मेमू को मंगवाया गया है।