Lok Sabha Elections 2024: 'एक दिन हिजाब वाली महिला होगी भारत की प्रधानमंत्री', बोले असदुद्दीन ओवैसी
Asaduddin Owaisi Interview: तेलंगाना के हैदराबाद से लोकसभा प्रत्याशी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन देश में हिजाब पहनी हुई मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री बनेगी. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में असदुद्दीन ओवैसी से सवाल पूछा गया कि कुछ साल पहले राउल गांधी से ये सवाल पूछा गया था. नौजूदा परिस्थितियों में इसके बारे में बात करना बहुत बेतुका लग सकता है लेकिन आपको क्या लगता है कि भारत को मुस्लिम प्रधानमंत्री कब मिलेगा? इसके जवाब में वो कहते हैं, "इंशाअल्लाह, यह हिजाब पहनने वाली और इस महान राष्ट्र का नेतृत्व करने वाली एक महिला के रूप में होगा. समय आएगा. शायद मैं वह दिन देखने के लिए जीवित नहीं रहूंगा, लेकिन इंशाअल्लाह ऐसा होगा."
Asaduddin Owaisi Interview: तेलंगाना के हैदराबाद से लोकसभा प्रत्याशी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन देश में हिजाब पहनी हुई मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री बनेगी.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में असदुद्दीन ओवैसी से सवाल पूछा गया कि कुछ साल पहले राउल गांधी से ये सवाल पूछा गया था. नौजूदा परिस्थितियों में इसके बारे में बात करना बहुत बेतुका लग सकता है लेकिन आपको क्या लगता है कि भारत को मुस्लिम प्रधानमंत्री कब मिलेगा? इसके जवाब में वो कहते हैं, "इंशाअल्लाह, यह हिजाब पहनने वाली और इस महान राष्ट्र का नेतृत्व करने वाली एक महिला के रूप में होगा. समय आएगा. शायद मैं वह दिन देखने के लिए जीवित नहीं रहूंगा, लेकिन इंशाअल्लाह ऐसा होगा."