Microsoft India: फ्री में स्नैक्स, ऑफिस में ही सोने का इंतजाम, इस कंपनी में काम करने वालों की मौज!
अपने कर्मचारियों की उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए कंपनियां तरह-तरह के उपाय करती हैं. कई स्टडी में ये बात सामने आई है कि बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस होने पर कर्मचारी बेहतर काम करते हैं और कंपनियों को ज्यादा फायदा होता है. अपने कर्मचारियों को शानदार सुविधाएं देने के लिए कई बड़ी कंपनियां चर्चित हैं. माइक्रोसॉफ्ट भी उनमें से एक है और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो से इस बात पर मुहर भी लगती है. इंस्टाग्राम पर कर्मचारियों का वीडियो वायरल माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कर्मचारियों ने एक वीडियो बनाकर अपने काम करने के माहौल के बारे में लोगों को बताया है. वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी अपने ऑफिस की झलकें दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में काम करने के क्या-क्या फायदे हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो पर माइक्रोसॉफ्ट के हैंडल से कमेंट भी किया गया है. [insta] View this post on Instagram A post shared by twosisterslivingtheirlife (@twosisterslivingtheirlife) [/insta] कर्मचारियों को मिलती हैं ये सुविधाएं वायरल वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के हैदराबाद स्थित ऑफिस की झलकियां दिखाई गई हैं. वीडियो में ऑफिस के कैंपस की खूबसूरती दिख रही है. शांत माहौल में बने ऑफिस के कैंपस में भरपूर ग्रीनरी है. कर्मचारी बता रहे हैं कि उन्हें माइक्रोसॉफ्ट की ओर से फ्री स्नैक्स, फिल्टर कॉफी, ढेर सारे माइक्रोसॉफ्ट टीशर्ट आदि मिलते हैं. वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने में करती है मदद सोशल मीडिया पर यूजर्स को जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वो है ऑफिस में ही कर्मचारियों के आराम करने के लिए बनाए गए सुंदर नैप रूम, जहां कर्मचारी सुस्ता सकते हैं और अपनी थकान मिटाकर तरोताजा हो सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी बता रहे हैं कि उन्हें कंपनी की ओर से पूरे शहर के लिए एयर कंडीशन्ड शटल बस सर्विस मिलती है. उन्हें कहीं से भी काम करने की सहूलियत मिलती है. कुल मिलाकर माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को कंपनी की ओर से वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने में मदद मुहैया कराई जाती है. 54 एकड़ में बना है हैदराबाद ऑफिस माइक्रोसॉफ्ट हाल ही में एप्पल को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है. अभी माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप वाली दुनिया की अकेली कंपनी है. भारत में हैदराबाद स्थित माइक्रोसॉफ्ट का ऑफिस 54 एकड़ के परिसर में बना हुआ है. माइक्रोसॉफ्ट के हैदराबाद ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को मल्टी-कुजिन रेस्टोरेंट, 24 घंटे एंबुलेंस, फार्मेसी, हर फ्लोर पर मीटिंग एरिया, आउटडोर एम्पीथिएटर, वर्कआउट के लिए जिम जैसी सुविधाएं ऑफर करने का दावा करती है. ये भी पढ़ें: एसएमई सेगमेंट का सबसे बड़ा आईपीओ, ये ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनी बनाने वाली है रिकॉर्ड
अपने कर्मचारियों की उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए कंपनियां तरह-तरह के उपाय करती हैं. कई स्टडी में ये बात सामने आई है कि बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस होने पर कर्मचारी बेहतर काम करते हैं और कंपनियों को ज्यादा फायदा होता है. अपने कर्मचारियों को शानदार सुविधाएं देने के लिए कई बड़ी कंपनियां चर्चित हैं. माइक्रोसॉफ्ट भी उनमें से एक है और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो से इस बात पर मुहर भी लगती है.
इंस्टाग्राम पर कर्मचारियों का वीडियो वायरल
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कर्मचारियों ने एक वीडियो बनाकर अपने काम करने के माहौल के बारे में लोगों को बताया है. वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी अपने ऑफिस की झलकें दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में काम करने के क्या-क्या फायदे हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो पर माइक्रोसॉफ्ट के हैंडल से कमेंट भी किया गया है.
[insta]
View this post on Instagram
[/insta]
कर्मचारियों को मिलती हैं ये सुविधाएं
वायरल वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के हैदराबाद स्थित ऑफिस की झलकियां दिखाई गई हैं. वीडियो में ऑफिस के कैंपस की खूबसूरती दिख रही है. शांत माहौल में बने ऑफिस के कैंपस में भरपूर ग्रीनरी है. कर्मचारी बता रहे हैं कि उन्हें माइक्रोसॉफ्ट की ओर से फ्री स्नैक्स, फिल्टर कॉफी, ढेर सारे माइक्रोसॉफ्ट टीशर्ट आदि मिलते हैं.
वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने में करती है मदद
सोशल मीडिया पर यूजर्स को जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वो है ऑफिस में ही कर्मचारियों के आराम करने के लिए बनाए गए सुंदर नैप रूम, जहां कर्मचारी सुस्ता सकते हैं और अपनी थकान मिटाकर तरोताजा हो सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी बता रहे हैं कि उन्हें कंपनी की ओर से पूरे शहर के लिए एयर कंडीशन्ड शटल बस सर्विस मिलती है. उन्हें कहीं से भी काम करने की सहूलियत मिलती है. कुल मिलाकर माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को कंपनी की ओर से वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने में मदद मुहैया कराई जाती है.
54 एकड़ में बना है हैदराबाद ऑफिस
माइक्रोसॉफ्ट हाल ही में एप्पल को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है. अभी माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप वाली दुनिया की अकेली कंपनी है. भारत में हैदराबाद स्थित माइक्रोसॉफ्ट का ऑफिस 54 एकड़ के परिसर में बना हुआ है. माइक्रोसॉफ्ट के हैदराबाद ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को मल्टी-कुजिन रेस्टोरेंट, 24 घंटे एंबुलेंस, फार्मेसी, हर फ्लोर पर मीटिंग एरिया, आउटडोर एम्पीथिएटर, वर्कआउट के लिए जिम जैसी सुविधाएं ऑफर करने का दावा करती है.