छिंदवाड़ा जिले के सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में हुआ वृहद पौध-रोपण

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों ने पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से  “एक पेड़  माँ  के नाम”

छिंदवाड़ा जिले के सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में हुआ वृहद पौध-रोपण

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों ने पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से  “एक पेड़  माँ  के नाम”  पौध-रोपण अभियान के तहत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के  विभिन्न सब स्टेशनो और रहवासी कॉलोनियों में वृहद पौधरोपण  किया गया।

पौधारोपण को लेकर एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों के अलावा उनके परिजन में भी  उत्साह दिखाई दिया, जो एम.पी. ट्रांसको की रहवासी कालोनियों में  भी बढ़ चढ़कर पौधरोपण कर रहें हैं। छिंदवाड़ा क्षेत्र में  अधीक्षण अभियंता श्री निजाम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक पारधी की टीम ने 220 के.व्ही. सब स्टेशन छिंदवाड़ा तथा 132 के.व्ही. सब स्टेशन  चंदन गांव छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, चौरई, खापा स्वामी, बिछुआ, सावरी (करला कलान), तथा उमरेठ  सब स्टेशनों में पौधारोपण किया गया।

  इन पौधों में ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों के अलावा फलदार और छायादार पौधों की विभिन्न प्रजाति शामिल हैं। पौधरोपण करने वाले कार्मिकों और परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से इन पौधों की देखरेख का जिम्मा भी लिया।

एम.पी. ट्रांसको के सभी कार्यालयों में हो रहा है पौध-रोपण

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में मुख्यालय जबलपुर सहित प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों, 416 अति उच्चदाब सब स्टेशनों सहित एम.पी. ट्रांसको के सभी कार्यालयों के प्रांगणों तथा रहवासी कॉलोनियों में पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आउटसोर्स कर्मी सहित प्रत्येक कार्मिकों व परिजन द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।