लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह आज विश्वेश्वरैया जी की अर्धमूर्ति का करेंगे अनावरण
अभियंता दिवस के अवसर पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की अर्धमूर्ति का अनावरण कार्यक्रम भोपाल के निर्माण भवन में आयोजित किया जाएगा।
अभियंता दिवस के अवसर पर निर्माण भवन में कार्यक्रम का आयोजन
अभियंता दिवस के अवसर पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की अर्धमूर्ति का अनावरण कार्यक्रम भोपाल के निर्माण भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह होंगे। यह कार्यक्रम 15 सितम्बर 2024, रविवार को दोपहर 12 बजे होगा।
भारत में सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस 15 सितम्बर को हर वर्ष अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारतीय अभियंता जगत में उनके अमूल्य योगदान और असाधारण तकनीकी कौशल के लिए जाना जाता है। उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।