भोपाल में 27 से 30 दिसंबर तक विज्ञान मेले का आयोजन
भोपाल में 27 से 30 दिसंबर तक विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह विज्ञान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कारीगरों के लिए खास रहेगा। रविवार को जंबूरी मैदान पर इसका भूमि
भोपाल में 27 से 30 दिसंबर तक विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह विज्ञान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कारीगरों के लिए खास रहेगा। रविवार को जंबूरी मैदान पर इसका भूमि पूजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि यह मेला विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।मेले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष डॉ.अमोघ गुप्ता ने बताया कि यह मेला बीवीएम आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा और स्वतंत्र भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। बीवीएम-2024 का केंद्रीय विषय "विकसित भारत 2047, का आधार: विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार" है।