नर्मदापुरम की महिला पंचायत पदाधिकारियों का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली एवं अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में “शी इज ए चेंजमेकर’’ विषय पर नर्मदापुरम जिले की ग्राम पंचायतों की महिला जन-प्रतिनिध - 29/01/2024

नर्मदापुरम की महिला पंचायत पदाधिकारियों का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली एवं अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में “शी इज ए चेंजमेकर’’ विषय पर नर्मदापुरम जिले की ग्राम पंचायतों की महिला जन-प्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 जनवरी को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में आरंभ हुआ।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन सोमवार को सलाहकार श्री भागवत अहिरवार ने पंचायत दर्पण एवं अन्य पोर्टल के बारे में बताया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के श्री अमित खरे ने स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं आजीविका में पंचायतों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. सुषमा ताइवाड़े ने महिला सरपंचों को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी दी।