मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने - 05/02/2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा है कि सभी विद्यार्थी तनाव रहित होकर एकाग्रता एवं आनन्द के साथ परीक्षा में भाग लें। विद्यार्थी परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। निश्चय ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा।