OnePlus 12 की सेल आज से हुई शुरू, जानें कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

OnePlus 12 की सेल आज से हुई शुरू, जानें कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ OnePlus 12: वनप्लस 12 की बिक्री से आज से शुरू कर दी गई है. इस फोन के फर्स्ट सेल पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. आइए हम आपको उन ऑफर्स के बारे में बताते हैं.

OnePlus 12 की सेल आज से हुई शुरू, जानें कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

OnePlus 12: वनप्लस 12 की बिक्री से आज से शुरू कर दी गई है. इस फोन के फर्स्ट सेल पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. आइए हम आपको उन ऑफर्स के बारे में बताते हैं.

वनप्लस ने हाल ही में भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया था. इस सीरीज के तहत वनप्लस ने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे. पहले स्मार्टफोन का नाम OnePlus 12 था, तो वहीं दूसरे स्मार्टफोन का नाम OnePlus 12R था. कंपनी ने इन दोनों फोन के साथ एक ईयरबड्स भी लॉन्च किया था. OnePlus 12 की बिक्री आज यानी 30 जनवरी से अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है.
वनप्लस 12 की बिक्री अमेजन इंडिया की वेबसाइट के अलावा वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर भी किया जा रहा है. फोन की कीमत 64,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 69,999 रुपये है. इस फोन को फ्लोई इमरेल्ड और सिल्ली ब्लैक कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.
वनप्लस 12 की पहली सेल में यूजर्स को कई खास ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इस फोन को ICICI Credit Card के जरिए पेमेंट करने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर यूजर्स 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं.