Parineeti Chopra के सिंगिंग में करियर को लेकर कैसा था पति राघव चड्ढा का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Raghav Reaction on Parineeti Singing: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक्टिंग छोड़ अब सिंगिंग में करियर बनाने का मन बना लिया है. परिणीति ने हाल ही में मुंबई में अपने पहले लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की है. परिणीति अपने एक्टिंग टैलेंट के लिए तो जानी ही जाती हैं वहीं उनकी सिंगिंग की भी काफी तारीफ होती है. वह इसके साथ एक खास जुड़ाव महसूस करती हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया की उनके सिंगिंग में करियर शुरू करने को लेकर उनके पति राघव का कैसा रिएक्शन था? परिणीति के सिंगिंग पर कैसा था राघव का रिएक्शन? पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया कि उनके पति राघव का उनके सिंगिंग करियर शुरू करने को लेकर कैसा रिएक्शन था. परिणीति ने कहा, “वह ऐसा था, 'ओह गॉड, यह कुछ ऐसा है जो आपको 10 साल पहले करना चाहिए था.' वह इसके लिए बहुत प्रोत्साहित कर रहे थे. आप अपने पार्टनर के साथ अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में बहुत सारी चर्चाएं करते हैं, लेकिन पर्सनली मैं वह इंसान नहीं हूं. मैं बिल्कुल भी इनसिक्योर नहीं हूं. इसलिए मैं कभी उसके पास जाकर नहीं कहूंगी, 'सुनो, मैं रियली स्ट्रेस्ड हूं, और मुझे नहीं पता कि क्या करना है. मैं एक बहुत ही पॉजिटिव पर्सनल हूं. इसलिए जैसे ही मैंने उसे इस बारे में बताया तो उसने कहा, 'बस इसके लिए जाओ.''             View this post on Instagram                       A post shared by @parineetichopra संगीत करियर शुरू करने के लिए किस बात से इंफ्लूएंस हुई थीं परिणीति? किस चीज़ ने परिणीति को म्यूजिक करियर शुरू करने के लिए प्रभावित किया? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “म्यूजिक में मेरा एकमात्र और सबसे बड़ा प्रभाव मेरे पिता रहे हैं. दरअसल, मेरी मां भी लेकिन बहुत अलग तरीके से. वह मुझे कहानियां सुनाती थी कि उन्होंने कब मेरी नैपी बदली थी, और वह मेरे लिए एबीसीडी से लेकर 'हिल्स आर अलाइव' तक गाने गाती थी. वह मेरे लिए मारिया कैरी के गाने भी गाती थीं. मुझे याद है जब मैं तीन साल की था, मेरे पिता स्टेज शो करते थे और मैं उनके बगल में खड़ी होती थी और उनके साथ गाती थी. इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि मेरा पूरा बचपन संगीत के बारे में था. म्यूजिक करियर शुरू करने को लेकर बहुत खुश हीं परिणीतिपरिणीति ने कहा, ''मुझे अपने माता-पिता की वजह से संगीत में डिग्री मिली. मैं जानती हूं कि हर कोई ये लाइन कहता है, लेकिन मेरे लिए, यह वास्तव में सच है कि म्यूजिक ही मेरा जीवन है. यह मेरा पूरा जीवन रहा है. तो कल्पना कीजिए कि मैं एक ऐसे इंडस्ट्री से आती हूं जहां म्यूजिक में एक वास्तविक करियर है, और 12 सालों तक मैंने ये नहीं किया, मैंने कुछ और किया. मैंने फिल्में, ब्रांड, यह और वह किया, लेकिन मैं कभी भी ऑलटाइम म्यूजिक में नहीं आई. मेरे सभी निर्देशक अक्सर कहते थे, 'आप प्रोफेशनली क्यों नहीं गाते', और मेरे दिल में, मैं कहती था, 'बस मेरे को एक मौका दे दो. फाइनली वह दिन आ गया. मैं बहुत खुश हूं.'' परिणीति चोपड़ा  जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की चमकीला में दिखाई देंगीय ये भी पढे़ं: YRKKH Spoiler: अरमान-अभिरा के बीच एक बार फिर आई रूही, कपल मूमेंट किया स्पॉइल, शो में आने वाला है ये नया ट्विस्ट  

Parineeti Chopra के सिंगिंग में करियर को लेकर कैसा था पति राघव चड्ढा का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Raghav Reaction on Parineeti Singing: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक्टिंग छोड़ अब सिंगिंग में करियर बनाने का मन बना लिया है. परिणीति ने हाल ही में मुंबई में अपने पहले लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की है. परिणीति अपने एक्टिंग टैलेंट के लिए तो जानी ही जाती हैं वहीं उनकी सिंगिंग की भी काफी तारीफ होती है. वह इसके साथ एक खास जुड़ाव महसूस करती हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया की उनके सिंगिंग में करियर शुरू करने को लेकर उनके पति राघव का कैसा रिएक्शन था?

परिणीति के सिंगिंग पर कैसा था राघव का रिएक्शन?
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया कि उनके पति राघव का उनके सिंगिंग करियर शुरू करने को लेकर कैसा रिएक्शन था. परिणीति ने कहा, “वह ऐसा था, 'ओह गॉड, यह कुछ ऐसा है जो आपको 10 साल पहले करना चाहिए था.' वह इसके लिए बहुत प्रोत्साहित कर रहे थे. आप अपने पार्टनर के साथ अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में बहुत सारी चर्चाएं करते हैं, लेकिन पर्सनली मैं वह इंसान नहीं हूं. मैं बिल्कुल भी इनसिक्योर नहीं हूं. इसलिए मैं कभी उसके पास जाकर नहीं कहूंगी, 'सुनो, मैं रियली स्ट्रेस्ड हूं, और मुझे नहीं पता कि क्या करना है. मैं एक बहुत ही पॉजिटिव पर्सनल हूं. इसलिए जैसे ही मैंने उसे इस बारे में बताया तो उसने कहा, 'बस इसके लिए जाओ.''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

संगीत करियर शुरू करने के लिए किस बात से इंफ्लूएंस हुई थीं परिणीति?
किस चीज़ ने परिणीति को म्यूजिक करियर शुरू करने के लिए प्रभावित किया? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “म्यूजिक में मेरा एकमात्र और सबसे बड़ा प्रभाव मेरे पिता रहे हैं. दरअसल, मेरी मां भी लेकिन बहुत अलग तरीके से. वह मुझे कहानियां सुनाती थी कि उन्होंने कब मेरी नैपी बदली थी, और वह मेरे लिए एबीसीडी से लेकर 'हिल्स आर अलाइव' तक गाने गाती थी. वह मेरे लिए मारिया कैरी के गाने भी गाती थीं. मुझे याद है जब मैं तीन साल की था, मेरे पिता स्टेज शो करते थे और मैं उनके बगल में खड़ी होती थी और उनके साथ गाती थी. इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि मेरा पूरा बचपन संगीत के बारे में था.

म्यूजिक करियर शुरू करने को लेकर बहुत खुश हीं परिणीति
परिणीति ने कहा, ''मुझे अपने माता-पिता की वजह से संगीत में डिग्री मिली. मैं जानती हूं कि हर कोई ये लाइन कहता है, लेकिन मेरे लिए, यह वास्तव में सच है कि म्यूजिक ही मेरा जीवन है. यह मेरा पूरा जीवन रहा है. तो कल्पना कीजिए कि मैं एक ऐसे इंडस्ट्री से आती हूं जहां म्यूजिक में एक वास्तविक करियर है, और 12 सालों तक मैंने ये नहीं किया, मैंने कुछ और किया. मैंने फिल्में, ब्रांड, यह और वह किया, लेकिन मैं कभी भी ऑलटाइम म्यूजिक में नहीं आई. मेरे सभी निर्देशक अक्सर कहते थे, 'आप प्रोफेशनली क्यों नहीं गाते', और मेरे दिल में, मैं कहती था, 'बस मेरे को एक मौका दे दो. फाइनली वह दिन आ गया. मैं बहुत खुश हूं.''

परिणीति चोपड़ा  जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की चमकीला में दिखाई देंगीय