Raigarh: प्लांट में काम करते समय लोहा गलाने वाले ग्लेडर में कूदा मजदूर, मौत

रायगढ़ जिले में प्लांट में काम करते समय एक मजदूर लोहा गलाने वाले ग्लेडर में कूद गया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Raigarh: प्लांट में काम करते समय लोहा गलाने वाले ग्लेडर में कूदा मजदूर, मौत

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात प्लांट में काम करते समय लोहा गलाने वाले ग्लेडर में कूदने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, सांरगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्वालीनडीह का रहने वाला शेखर बंजारे (28) बीते कुछ सालों से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित सिंघल प्लांट में काम कर रहा था। बुधवार रात रोजाना की भांति वह अपना काम कर रहा था। इसी दौरान करीब डेढ़ बजे के आसपास अचानक लोहा गलाले वाले ग्लेडर कूद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

अचानक इस तरह की घटना से मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्लांट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई है।