रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एलएसी पर सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। इस दौरान वह शस्त्र पूजा भी करेंगे।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर जमीनी स्थिति की व्यापक समीक्षा भी करेंगे। वह इलाके में कुछ फॉरवर्ड एरिया का दौरा भी कर सकते हैं।
राजनाथ सिंह पिछले कई सालों से दशहरे पर शस्त्र पूजा कर रहे हैं। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है।
भारत कहता रहा है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति नहीं होगी तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद सेना ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों सहित लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती काफी बढ़ा दी है।
भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में कुछ जगहों पर पिछले तीन सालों से अधिक समय से टकराव चल रहा है, जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
खास बातें
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एलएसी के नजदीक सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।
- इस दौरान वह शस्त्र पूजा भी करेंगे।
- रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर जमीनी स्थिति की व्यापक समीक्षा भी करेंगे।
- वह इलाके में कुछ फॉरवर्ड एरिया का दौरा भी कर सकते हैं।
- भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन सालों से अधिक समय से टकराव चल रहा है।