Ramlala Mukut: राम मंदिर में विराजे रामलला के सिर पर सोने का मुकुट है बेहद खास, जानें किसने बनाया, कहां से आया
अयोध्या राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार (22 जनवरी) चल रहा है. साथ ही रामलला की तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में रामलला सोने का धनुष और सोने-चांदी एवं हीरों से जडित आभूषणों में नजर आ रहे हैं. सिर पर हीरे और रत्नजड़ित मुकुट दिख रहा है. वाल्मिकी की रामायण में भगवान राम के मुकुट का वर्णन किया गया है. रामायण में उल्लेखित मुकुट में लताएं और अन्य चित्रण क्रमबद्ध हैं. तस्वीरों में रामलला पीले कपड़ों में दिख रहे हैं. गले में बड़े-बड़े हार और कमर कमर बंध दिख रहा है, जिनमें हीरे जड़े हैं और लाल एवं हरे रंग के रत्न लगे हैं. रामलला की ये तस्वीरें मनमोहने वाली हैं और रामलला इन तस्वीरों में बेहद सुंदर दिख रहे हैं. रामलला के सिर पर सोने का मुकुट है. मुकुट में सोने के साथ हरे रंग के रत्न दिख रहे हैं. मुकुट में सबसे ऊपर पान के पत्ते के आकार की तीन आकृतियां बनी हैं, जिनमें लाल और हरे रंग के रत्न जड़े हैं. इन तीन आकृतियों के बाद मुकुट के बीचों-बीच बड़ा-सा हरे रंग का रत्न लगा है. कानों के लिए भी सोने के बड़े-बड़े आभूषण बनाए गए हैं. यह भी पढ़ें:-Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन कहां हैं आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार और साध्वी ऋतंभरा
अयोध्या राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार (22 जनवरी) चल रहा है. साथ ही रामलला की तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में रामलला सोने का धनुष और सोने-चांदी एवं हीरों से जडित आभूषणों में नजर आ रहे हैं. सिर पर हीरे और रत्नजड़ित मुकुट दिख रहा है. वाल्मिकी की रामायण में भगवान राम के मुकुट का वर्णन किया गया है. रामायण में उल्लेखित मुकुट में लताएं और अन्य चित्रण क्रमबद्ध हैं.
तस्वीरों में रामलला पीले कपड़ों में दिख रहे हैं. गले में बड़े-बड़े हार और कमर कमर बंध दिख रहा है, जिनमें हीरे जड़े हैं और लाल एवं हरे रंग के रत्न लगे हैं. रामलला की ये तस्वीरें मनमोहने वाली हैं और रामलला इन तस्वीरों में बेहद सुंदर दिख रहे हैं. रामलला के सिर पर सोने का मुकुट है.
मुकुट में सोने के साथ हरे रंग के रत्न दिख रहे हैं. मुकुट में सबसे ऊपर पान के पत्ते के आकार की तीन आकृतियां बनी हैं, जिनमें लाल और हरे रंग के रत्न जड़े हैं. इन तीन आकृतियों के बाद मुकुट के बीचों-बीच बड़ा-सा हरे रंग का रत्न लगा है. कानों के लिए भी सोने के बड़े-बड़े आभूषण बनाए गए हैं.