ऑस्ट्रेलियन ओपन में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे, सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने आयुष शेट्टी को मात दी। वहीं सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे, सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर

ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिडनी में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने अपने हमवतन खिलाड़ी आयुष शेट्टी को 23-21, 21-11 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब लक्ष्य सेन फाइनल में जगह बनाने के लिए ताइवान के खिलाड़ी चाउ तिएन-चेन का सामना करेंगे।

वहीं, पुरुष युगल वर्ग में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया के फजर अलफियन और मुहम्मद शोइबुल फिक्री ने भारतीय जोड़ी को 21-19, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।