Road Accident: शादी समारोह से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोग घायल; 50 बराती थे सवार

भाटापार जिले में शादी समारोह से लौट रही एक बस अनियंत्रत होकर पलट गई। बस में करीब 50 लोग सवार था। इनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। 

Road Accident: शादी समारोह से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोग घायल; 50 बराती थे सवार

बालौदा बाजार मार्ग पर सकरी गांव के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तकीनीकी खराबी आने के एक कारण एक बस पलट गई। बस में लगभग 50 लोग सवार थे। सभी भद्रापाली चौथीया गांव से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का बालौदा बाजार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।