Sabarmati Exp. Derail: एसएजी की जांच पूरी, पटरी के टुकड़े को लाकर ट्रैक पर रखने के मिले संकेत
साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के मामले में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) की कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। गुरुवार को पांच सदस्यीय टीम ने रेलवे के 34 और स्टाफ के बयान लिए।
साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के मामले में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) की कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। गुरुवार को पांच सदस्यीय टीम ने रेलवे के 34 और स्टाफ के बयान लिए। उनसे पूरा घटनाक्रम जाना। पटरी से टकराने के बाद क्या हुआ? ट्रेन में किस तरह की हरकत हुई और बाद का क्या सीन रहा? प्रारंभिक जांच में पटरी के टुकड़े को कहीं से लाकर ट्रैक पर रखने के सुराग मिले हैं।
दोपहर बाद अधिकारी कानपुर से रवाना हो गए। अब समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर एनसीआर जीएम को साैंपेगी। अधिकारियों ने लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड समेत कई स्टाफ के बयान लिए हैं। घटनास्थल और इंजन की भी जांच की।