सलका जलाशय योजना को मिली 2.50 करोड़ की स्वीकृति, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन ने मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में सलका जलाशय योजना के लिए 2.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। योजना पूरी होने पर किसानों को 307 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

सलका जलाशय योजना को मिली 2.50 करोड़ की स्वीकृति, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में खड़गंवा स्थित सलका जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2 करोड़ 50 लाख 18 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। इस योजना के कार्य पूरे होने पर 297 हेक्टेयर की रूपांकित सिंचाई क्षमता में कमी की पूर्ति की जाएगी। इसमें से 145 हेक्टेयर की कमी पूरी होगी और 10 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कुल मिलाकर इस योजना से क्षेत्र के किसानों को 307 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। शासन का मानना है कि इस योजना से किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और कृषि कार्यों को मजबूती मिलेगी।