मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबलगढ़ एस.डी.एम. को निलंबित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबलगढ़, मुरैना के एसडीएम अरविन्द माहौर को महिला से अभद्र आचरण और नियम विरुद्ध तबादलों की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबलगढ़ एस.डी.एम. को निलंबित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबलगढ़, मुरैना के एस.डी.एम. श्री अरविन्द माहौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनसेवा में आचरण की मर्यादा से कोई समझौता स्वीकार नहीं है। एसडीएम श्री माहौर के विरुद्ध महिला से देर रात फोन पर अभद्र आचरण करने और नियम विरुद्ध पटवारियों के ट्रांसफर करने की गंभीर शिकायतें प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा एसडीएम को निलंबित करने के ये निर्देश संभागायुक्त-चंबल को दिए गए हैं।