बिहार के शैलेश कुमार को वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स में गोल्ड, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई
बिहार के शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स में पुरुष हाई जंप T63/42 में गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के निवासी शैलेश कुमार को विश्व पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष हाई जंप T63/42 श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतने और चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल बिहार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।
नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की ओर से घोषणा की कि शैलेश कुमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए राज्य खेल पुरस्कार योजना के तहत 75 लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शैलेश की यह जीत बिहार में खेलों के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।