शिवराज सिंह चौहान ने महिला किसान दिवस पर कहा – हर महिला किसान की आय बढ़ाना प्राथमिकता
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला किसान दिवस 2025 में महिला किसानों की आमदनी बढ़ाने का संकल्प लिया। इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल से आय बढ़ाने पर जोर।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित महिला किसान दिवस 2025 में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला किसानों की आमदनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
श्री चौहान ने कहा, “किसी बहन को गरीब नहीं रहने देंगे, आपका भाई हमेशा आपके साथ खड़ा है।” उन्होंने इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल पर अपने प्रयोगों के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने हरियाणा के पानीपत में एक किसान से मुलाकात की, जिन्होंने तीन एकड़ जमीन में लगभग 15 तरह की फसलें उगाई थीं। मंत्री ने कहा कि यदि किसान पाँच-सात गतिविधियाँ एक साथ अपनाएं, तो उनकी आजीविका मजबूत होगी और आय में वृद्धि होगी।