गोहाना बस अड्डे में दो बसें कंडम घोषित

Two buses declared condemned in Gohana bus stand

गोहाना बस अड्डे में दो बसें कंडम घोषित

गोहाना। बस अड्डा में लोकल रूटों पर चलने वाली दो बसों की समय अवधि पूरी होने पर इन्हें कंडम घोषित कर दिया गया है। दो बस कंडम होने से खरखौदा व जुलाना रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने मुख्यालय के पास नई बसों को लेकर मांग पत्र भेज दिया है, ताकि यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े।

गोहाना बस अड्डा में रोडवेज की सरकारी 50 बसें व किलोमीटर योजना के तहत 28 बसें शामिल हैं, जबकि रोजाना पांच से छह हजार यात्री बस अड्डा से विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं। गोहाना बस अड्डा से 25 से अधिक रूटों पर बसों का परिचालन है। लोकल रूटों पर रोडवेज की बसों को चलाया जाता है। रोडवेज ने खरखौदा व जुलाना रूट पर चलने वाली दो बसों को कंडम घोषित किया है। दो बस कंडम होने से लोकल रूटों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।