यूपी बना ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में आयोजित सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र बन चुका है।

यूपी बना ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन पर बड़ा ऐलान

लखनऊ में आयोजित सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश ने निवेशकों को सुरक्षित माहौल, आसान नीतियां और मजबूत इकोसिस्टम दिया है।

17 हजार स्टार्टअप और 8 यूनिकॉर्न

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 17 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं, जिनमें 8 यूनिकॉर्न भी शामिल हैं। 72 इनक्यूबेटर्स और 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित हो चुके हैं। स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार ने 137 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी दी है।

लैब से उद्योग तक की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शोध सिर्फ प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘लैब टू लैंड’ और ‘लैब टू इंडस्ट्री’ की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, बायोटेक, ब्यूटी और एन्वायरनमेंट सेक्टर में स्टार्टअप्स ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

ओडीओपी से बढ़ा निर्यात

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना ने परंपरागत उद्योगों को नई पहचान दी है। 75 जिलों के 77 उत्पादों को जीआई टैग मिला है और प्रदेश से प्रतिवर्ष 2 लाख करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का ऐलान

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लखनऊ जल्द ही बायोटेक पार्क और साइंस म्यूजियम का नया हब बनेगा। उन्होंने बताया कि यूपी के स्टार्टअप्स में हैदराबाद और दक्षिण भारत जैसे बड़े इनोवेशन हब बनने की क्षमता है।

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप संस्थापकों और प्रगतिशील किसानों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।