UP: हृदय रोगियों के उपचार में यूपी अव्वल, प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार

हृदय रोगियों के उपचार में उत्तर प्रदेश अव्वल है। यहां सर्वाधिक मरीज ही नहीं देखे जाते हैं बल्कि हृदय रोगियों के उपचार में तकनीक का विकास और डॉक्टरों को अपडेट करने के लिए कार्यशाला भी होती है।

UP: हृदय रोगियों के उपचार में यूपी अव्वल, प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार

हृदय रोगियों के उपचार में उत्तर प्रदेश अव्वल है। यहां सर्वाधिक मरीज ही नहीं देखे जाते हैं बल्कि हृदय रोगियों के उपचार में तकनीक का विकास और डॉक्टरों को अपडेट करने के लिए कार्यशाला भी होती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश को कोलकाता में पिछले सप्ताह हुई कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के 75वें डायमंड जुबली नेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार दिया गया।

देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार को यूपी-सीएसआई के मानद सचिव व केजीएमयू कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और शरद चंद्र ने प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक बैठकों, स्नातकोत्तर शिक्षण कार्यशालाएं और सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।