UPPSC Protest : यूपीपीएससी पर भारी बवाल, धरने पर बैठे प्रतियोगी छात्रों को घसीट कर ले गई पुलिस जबरदस्त आक्रोश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने सुबह 8:00 बजे अचानक पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ छात्रों को घसीट कर ले गई। इनमें छात्र नेता आशुतोष पांडे भी शामिल हैं जो उसे वक्त धरने का नेतृत्व कर रहे थे।

इस खींचतान में धरने पर बैठी कई छात्राएं चोटिल भी हो गईं। तमाम पुलिस कर्मी बिना वर्दी के थे। छात्राओं का कहना है कि उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। छात्राओं के साथ अभद्रता भी हुई है।

अब छात्राओं ने ही मोर्चा संभाल लिया है और धरने का खुद नेतृत्व कर रही हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। धरना स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग और ज्यादा कर दी गई है। छात्र पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

यूपीपीएससी के सामने बृहस्पतिवार को भारी बवाल हो गया। तीन दिन से दिन रात आंदोलन कर रहे छात्रों को सुबह ही पुलिस ने दबोच लिया और घसीटते हुए पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया। इसकी जानकारी होते ही हजारों की संख्या में छात्र यूपीपीएससी पर पहुंच गए और पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आयोग के गेट के सामने पहुंच गए। छात्रों की भीड़ के आगने पुलिस की संख्या नगण्य साबित हुई।