Watch: अक्षर पटेल ने ऋतुराज को दिया '60 सेकेंड का चैलेंज', क्या आप 1 मिनट में कर पाएंगे ये काम?

India vs Australia 2nd T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने दूसरा मैच 44 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम की जीत के बाद अक्षर पटेल ने ऋतुराज गायकवाड़ को एक दिलचस्प चैलेंज दिया. इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें अक्षर ने ऋतुराज को 60 सेकेंड में मैच रिपोर्ट सुनाने का चैलेंज दिया है. इस वीडियो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं. दरअसल बीसीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें अक्षर पटेल ने ऋतुराज को 60 सेकेंड में मैच रिपोर्ट सुनाने का चैलेंज दिया. दिलचस्प यह है कि इस दौरान वे ऋतुराज को डिस्टर्ब भी करेंगे. ऋतुराज ने चैलेंज एक्सेप्ट भी कर लिया. उन्होंने जैसे ही रिपोर्ट सुनानी शुरू की, अक्षर ने डिस्टर्ब करना शुरू कर दिया. हालांकि ऋतुराज ने पूरी रिपोर्ट करीब 55 सेकेंड में ही सुना दी.  एक्स पर इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा. वहीं करीब 2 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया. फैंस ने कई तरह के कमेंट भी किए हैं. गौरतलब है कि ऋतुराज ने दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. ऋतुराज ने इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए. ईशान किशन ने 52 रनों की पारी खेली. भारत ने इस मुकाबले में 235 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 191 रन बनाए. भारत ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया था. Ruturaj Gaikwad faces the race against time ⏳60 seconds in hand to deliver a Match Report and a distractor in the name of Axar Patel ????WATCH ???????? - By @28anand | #INDvAUS pic.twitter.com/S9dDeXPrRj — BCCI (@BCCI) November 27, 2023 यह भी पढ़ें : IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन में खुलकर खेलेंगे RCB और SRH, भारी पर्स और कम स्लॉट के चलते लगा पाएंगे बड़े दांव

Watch: अक्षर पटेल ने ऋतुराज को दिया '60 सेकेंड का चैलेंज', क्या आप 1 मिनट में कर पाएंगे ये काम?

India vs Australia 2nd T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने दूसरा मैच 44 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम की जीत के बाद अक्षर पटेल ने ऋतुराज गायकवाड़ को एक दिलचस्प चैलेंज दिया. इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें अक्षर ने ऋतुराज को 60 सेकेंड में मैच रिपोर्ट सुनाने का चैलेंज दिया है. इस वीडियो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं.

दरअसल बीसीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें अक्षर पटेल ने ऋतुराज को 60 सेकेंड में मैच रिपोर्ट सुनाने का चैलेंज दिया. दिलचस्प यह है कि इस दौरान वे ऋतुराज को डिस्टर्ब भी करेंगे. ऋतुराज ने चैलेंज एक्सेप्ट भी कर लिया. उन्होंने जैसे ही रिपोर्ट सुनानी शुरू की, अक्षर ने डिस्टर्ब करना शुरू कर दिया. हालांकि ऋतुराज ने पूरी रिपोर्ट करीब 55 सेकेंड में ही सुना दी. 

एक्स पर इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा. वहीं करीब 2 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया. फैंस ने कई तरह के कमेंट भी किए हैं.

गौरतलब है कि ऋतुराज ने दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. ऋतुराज ने इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए. ईशान किशन ने 52 रनों की पारी खेली. भारत ने इस मुकाबले में 235 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 191 रन बनाए. भारत ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया था.

यह भी पढ़ें : IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन में खुलकर खेलेंगे RCB और SRH, भारी पर्स और कम स्लॉट के चलते लगा पाएंगे बड़े दांव