World Cup 2023: फाइनल खत्म होने के बाद आखिरकार सोशल मीडिया पर वापस आए रोहित शर्मा, शेयर की एक खास फोटो
ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रेक लिया है, जो उनके शारीरिक और मानसिक दोनों तनावों के लिए बेहद जरूरी थी. वर्ल्ड कप के बीच में, और उससे कई महीने पहले तैयारियों के दौरान रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के सिवा कुछ भी नहीं दिखता था. वह सोशल मीडिया से काफी दूर थे, और यहां तक कि अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कोई पत्रकार वर्ल्ड कप से बाहर का कोई निजी सवाल पूछते थे, तो रोहित उन्हें कहते थे कि अभी मेरे पास इन सब बातों के बारे में सोचने का टाइम नहीं है. हम इसके बारे में वर्ल्ड कप के बाद बात करेंगे. वर्ल्ड कप हारने के बाद भावुक हो गए थे रोहित अब वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है. भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है. टीम इंडिया ने पहले मैच ले लेकर सेमीफाइनल तक सभी मैचों में जीत हासिल की, और फिर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गए, जिसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाई, और रोहित के आंखों से भी आंसू टपक पड़े. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हारने के बाद रोहित शर्मा इतने ज्यादा उदास और भावुक हो गए थे, कि वो अपने-आपको रोने से भी नहीं रोक पा रहे थे, और इसलिए वो कुछ ही लोगों से हाथ मिलाकर बहुत जल्दी ड्रेसिंग रूम में चले गए. रोहित की भावुकता लाज़मी थी, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के साथ इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए काफी मेहनत की थी, और पूरे टूर्नामेंट में वाकई में अच्छा क्रिकेट खेला था. इसके अलावा कहीं न कहीं रोहित को ये भी पता था कि शायद वनडे वर्ल्ड कप 2023 उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप था, क्योंकि 2027 तक उनकी उम्र 40 साल के करीब हो जाएगी, और तब तक उनके लिए क्रिकेट खेलते रहना काफी मुश्किल हो सकता है. रोहित ने लिया ब्रेक बहरहाल, अब वनडे वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है, और रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ छुट्टी मना रहे हैं. इस बीच रोहित ने कई महीनों बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है, और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो अपनी पत्नी के साथ एक शांत और खूबसूरत जगह पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित की इस पिक्चर को देखकर साफ लग रहा है वो फिलहाल अपने मांइड और बॉडी को रिलेक्स कर रहे हैं. A beautiful Instagram story by Rohit Sharma. pic.twitter.com/HPVjT6ihMm — Johns. (@CricCrazyJohns) November 26, 2023 यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई सहवाग के बेटे की बैटिंग, लोगों ने कहा- '2027 वर्ल्ड कप में ओपनिंग...'
ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रेक लिया है, जो उनके शारीरिक और मानसिक दोनों तनावों के लिए बेहद जरूरी थी. वर्ल्ड कप के बीच में, और उससे कई महीने पहले तैयारियों के दौरान रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के सिवा कुछ भी नहीं दिखता था. वह सोशल मीडिया से काफी दूर थे, और यहां तक कि अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कोई पत्रकार वर्ल्ड कप से बाहर का कोई निजी सवाल पूछते थे, तो रोहित उन्हें कहते थे कि अभी मेरे पास इन सब बातों के बारे में सोचने का टाइम नहीं है. हम इसके बारे में वर्ल्ड कप के बाद बात करेंगे.
वर्ल्ड कप हारने के बाद भावुक हो गए थे रोहित
अब वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है. भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है. टीम इंडिया ने पहले मैच ले लेकर सेमीफाइनल तक सभी मैचों में जीत हासिल की, और फिर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गए, जिसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाई, और रोहित के आंखों से भी आंसू टपक पड़े. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हारने के बाद रोहित शर्मा इतने ज्यादा उदास और भावुक हो गए थे, कि वो अपने-आपको रोने से भी नहीं रोक पा रहे थे, और इसलिए वो कुछ ही लोगों से हाथ मिलाकर बहुत जल्दी ड्रेसिंग रूम में चले गए.
रोहित की भावुकता लाज़मी थी, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के साथ इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए काफी मेहनत की थी, और पूरे टूर्नामेंट में वाकई में अच्छा क्रिकेट खेला था. इसके अलावा कहीं न कहीं रोहित को ये भी पता था कि शायद वनडे वर्ल्ड कप 2023 उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप था, क्योंकि 2027 तक उनकी उम्र 40 साल के करीब हो जाएगी, और तब तक उनके लिए क्रिकेट खेलते रहना काफी मुश्किल हो सकता है.
रोहित ने लिया ब्रेक
बहरहाल, अब वनडे वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है, और रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ छुट्टी मना रहे हैं. इस बीच रोहित ने कई महीनों बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है, और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो अपनी पत्नी के साथ एक शांत और खूबसूरत जगह पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित की इस पिक्चर को देखकर साफ लग रहा है वो फिलहाल अपने मांइड और बॉडी को रिलेक्स कर रहे हैं.
A beautiful Instagram story by Rohit Sharma. pic.twitter.com/HPVjT6ihMm
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 26, 2023