Watch: 'मुझे बीयर पसंद है...', एलन बॉर्डर ट्रॉफी जीतने के बाद मिचेल मार्श की स्पीच वायरल; जानें क्या कहा
Mitchell Marsh Viral Speech: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एलन बॉर्डर मेडल से नवाजा गया. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड में साल के बेस्ट क्रिकेटर को एलन बॉर्डर मेडल दिया जाता है. इस बार मिचेल मार्श को एलन बॉर्डर मेडल मिला. इसके बाद मिचेल मार्श ने इमोशनल स्पीच दिया. इस स्पीच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कई बातें कही. सोशल मीडिया पर मिचेल मार्श का स्पीच तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे इस टीम के साथ खेलना पसंद है. पिछले तकरीबन 12-18 महीनों से एंजॉय कर रहा हूं. एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद मिचेल मार्श ने क्या कहा? मिचेल मार्श ने कहा कि हमारी टीम को काफी कामयाबी मिली है. मुझे खुशी है कि टीम की कामयाबी में अपना योगदान दे पाया. खासकर, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और पैट कमिंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. आपने मुझ पर विश्वास किया, इसके लिए आपका जितना धन्यवाद करूं, कम होगा. इसके अलावा मिचेल मार्श ने ऑफ द फील्ड बातों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं कभी-कभी थोड़ा मोटा हो जाता हूं और मुझे बीयर पसंद है. लेकिन आप मुझे हमेशा मेरा बेस्ट देते देखेंगे. "I'm a bit fat at times and I love a beer..."Mitch Marsh's acceptance speech had it all! #AusCricketAwards pic.twitter.com/E98c88wU4j — cricket.com.au (@cricketcomau) January 31, 2024 'दोपहर के भोजन के समय मैं तकरीबन 4 बीयर पीता था...' सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिचेल मार्श कह रहे हैं कि दोपहर के भोजन के समय मैं तकरीबन 4 बीयर पीता था. लेकिन अब शायद ऐसा नहीं करूंगा, इस पर जीत हासिल कर लूंगा. उन्होंने कहा कि यह कोई कोविड जैसा नहीं है. अगर हम 3 साल पीछे मुड़कर देखेंगे, तो डरावना वक्त था. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श एलन बॉर्डर अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी बात रख रहे थे. ये भी पढ़ें- IND vs ENG: विशाखापट्टनम में सीरीज बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स IND vs ENG: सरफराज खान या रजत पाटीदार, किसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह? टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने दिया जवाब
Mitchell Marsh Viral Speech: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एलन बॉर्डर मेडल से नवाजा गया. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड में साल के बेस्ट क्रिकेटर को एलन बॉर्डर मेडल दिया जाता है. इस बार मिचेल मार्श को एलन बॉर्डर मेडल मिला. इसके बाद मिचेल मार्श ने इमोशनल स्पीच दिया. इस स्पीच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कई बातें कही. सोशल मीडिया पर मिचेल मार्श का स्पीच तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे इस टीम के साथ खेलना पसंद है. पिछले तकरीबन 12-18 महीनों से एंजॉय कर रहा हूं.
एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद मिचेल मार्श ने क्या कहा?
मिचेल मार्श ने कहा कि हमारी टीम को काफी कामयाबी मिली है. मुझे खुशी है कि टीम की कामयाबी में अपना योगदान दे पाया. खासकर, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और पैट कमिंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. आपने मुझ पर विश्वास किया, इसके लिए आपका जितना धन्यवाद करूं, कम होगा. इसके अलावा मिचेल मार्श ने ऑफ द फील्ड बातों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं कभी-कभी थोड़ा मोटा हो जाता हूं और मुझे बीयर पसंद है. लेकिन आप मुझे हमेशा मेरा बेस्ट देते देखेंगे.
"I'm a bit fat at times and I love a beer..."
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 31, 2024
Mitch Marsh's acceptance speech had it all! #AusCricketAwards pic.twitter.com/E98c88wU4j
'दोपहर के भोजन के समय मैं तकरीबन 4 बीयर पीता था...'
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिचेल मार्श कह रहे हैं कि दोपहर के भोजन के समय मैं तकरीबन 4 बीयर पीता था. लेकिन अब शायद ऐसा नहीं करूंगा, इस पर जीत हासिल कर लूंगा. उन्होंने कहा कि यह कोई कोविड जैसा नहीं है. अगर हम 3 साल पीछे मुड़कर देखेंगे, तो डरावना वक्त था. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श एलन बॉर्डर अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी बात रख रहे थे.