Women's Day 2024: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में केवल 2 साल निवेश कर महिलाएं बन सकती हैं लखपति!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस स्कीम में निवेश करें

Mahila Samman Saving Certificate: सरकार ने महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साल 2023 में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम लॉन्च किया था. यह एक छोटी बचत योजना है, जिसमें आप कुल दो साल के लिए पैसे निवेश कर सकती हैं.
इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है, जिसमें निवेश की अधिकतम राशि 2 लाख रुपये तय की गई है.
इस स्कीम के तहत महिलाएं दो साल के लिए खाता खुलवा सकती हैं.
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत जमा राशि पर 7.50 फीसदी की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.
इस स्कीम के तहत निवेश करके महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं. योजना के तहत 10 वर्ष या उससे अधिक की महिलाएं योजना में निवेश कर सकती हैं.
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के तहत 2 लाख रुपये जमा करने पर आपको दो साल के बाद 2,31,125 रुपये मिलेंगे.