आज से रायपुर में लगेगा बागेश्वरधाम सरकार का दिव्य दरबार: पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री सुनाएंगे हनुमान कथा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल बाद फिर से आज मंगलवार से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल बाद फिर से आज मंगलवार से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल बाद फिर से आज मंगलवार से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल बाद फिर से आज मंगलवार से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम का आयोजन एक्स आर्मी फाउंडेशन और समाजसेवी बसंत अग्रवाल की ओर से किया जा रहा है।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर 11 लाख 11 हजार 11 सौ दीप जलाकर प्रभुराम का स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचे। सभी ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया। रामोत्सव मनाया। इस दीपोत्सव को रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी चल रही है। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। भव्य आतिशबाजी को हर कोई देखते ही रह गए।