क्या है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज? कैसे ब्लड प्रेशर को करती है नॉर्मल
आज की मॉडर्न लाइफ में खानपान भी मॉडर्न हो गया है जिसके चलते बच्चे, जवान महिलाओं और बूढ़ों में तरह तरह की बीमारियां देखने को मिल रही हैं. पुराने समय में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और दूसरी बीमारियां एक उम्र के बाद देखने को मिलती थीं लेकिन आज के समय में ऐसी बीमारियां उम्र देखकर नहीं आती हैं.इन सब बीमारियों से लड़ने के लिए मेडिकल साइंस के पास कई तरह की दवाएं मौजूद हैं लेकिन इन दवाओं के ज्यादा सेवन से कई सारे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं.ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक इफेक्टिव तरीका वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है. ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपे एक ताजा रिसर्च में यह संकेत मिलता है कि आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है. रिसर्च में बताया गया कि आइसोमेट्रिक व्यायाम जिसे दीवार के सहारे शरीर को कुर्सी बना कर किया जाता है यह बाकी एक्सरसाइज की तुलना में ब्लड प्रेशर को बहुत अच्छे तरीके से कंट्रोल करता है.स्टडी में पाया गया कि सप्ताह में सिर्फ 3 बार 8-8 मिनट आइसोमेट्रिक करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. कैसे किया जाता है आइसोमेट्रिक व्यायामइस एक्सरसाइज को करने के लिए दीवार पकड़ कर दो मिनट तक बैठें उसके बाद 2 मिनट का रेस्ट लें और इसी प्रक्रिया को कम से कम 4 बार दोहराएं.कम से कम 8-8 मिनट के दो स्टेप लें. 16 मिनट के इस व्यायाम में देखा गया कि यह आइसोमेट्रिक आपके सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को औसतन 10 मिमी एचजी और डायस्टोलिक दबाव को 5 मिमी एचजी कम कर देगा. क्या कहते हैं एक्सपर्टएक्सपर्ट्स के अनुसार ब्लड प्रेशर को किसी भी नियमित व्यायाम से ठीक किया जा सकता है. लेकिन जो लोग इसकी मेडिसिन लेते हैं उन्हें चाहिए कि वे बाकी एक्सरसाइज के साथ साथ आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज भी करें. कैसे काम करता है आइसोमेट्रिकआइसोमेट्रिक व्यायाम सिकुड़े हुए मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन अस्थाई रूप से सीमित करके हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल कर देता है और खून की नसों को यह आराम देने में मदद करता है .ब्लड प्रेशर में फायदा पहुंचाने के अलावा दीवार पर हाथ रखकर बैठना कई और बीमारियों में भी फायदेमंद होता है. Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट में गैस बनने से बीपी हो सकता है हाई?
आज की मॉडर्न लाइफ में खानपान भी मॉडर्न हो गया है जिसके चलते बच्चे, जवान महिलाओं और बूढ़ों में तरह तरह की बीमारियां देखने को मिल रही हैं. पुराने समय में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और दूसरी बीमारियां एक उम्र के बाद देखने को मिलती थीं लेकिन आज के समय में ऐसी बीमारियां उम्र देखकर नहीं आती हैं.इन सब बीमारियों से लड़ने के लिए मेडिकल साइंस के पास कई तरह की दवाएं मौजूद हैं लेकिन इन दवाओं के ज्यादा सेवन से कई सारे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं.ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक इफेक्टिव तरीका वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है.
ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपे एक ताजा रिसर्च में यह संकेत मिलता है कि आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है. रिसर्च में बताया गया कि आइसोमेट्रिक व्यायाम जिसे दीवार के सहारे शरीर को कुर्सी बना कर किया जाता है यह बाकी एक्सरसाइज की तुलना में ब्लड प्रेशर को बहुत अच्छे तरीके से कंट्रोल करता है.स्टडी में पाया गया कि सप्ताह में सिर्फ 3 बार 8-8 मिनट आइसोमेट्रिक करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं.
कैसे किया जाता है आइसोमेट्रिक व्यायाम
इस एक्सरसाइज को करने के लिए दीवार पकड़ कर दो मिनट तक बैठें उसके बाद 2 मिनट का रेस्ट लें और इसी प्रक्रिया को कम से कम 4 बार दोहराएं.कम से कम 8-8 मिनट के दो स्टेप लें. 16 मिनट के इस व्यायाम में देखा गया कि यह आइसोमेट्रिक आपके सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को औसतन 10 मिमी एचजी और डायस्टोलिक दबाव को 5 मिमी एचजी कम कर देगा.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्लड प्रेशर को किसी भी नियमित व्यायाम से ठीक किया जा सकता है. लेकिन जो लोग इसकी मेडिसिन लेते हैं उन्हें चाहिए कि वे बाकी एक्सरसाइज के साथ साथ आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज भी करें.
कैसे काम करता है आइसोमेट्रिक
आइसोमेट्रिक व्यायाम सिकुड़े हुए मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन अस्थाई रूप से सीमित करके हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल कर देता है और खून की नसों को यह आराम देने में मदद करता है .ब्लड प्रेशर में फायदा पहुंचाने के अलावा दीवार पर हाथ रखकर बैठना कई और बीमारियों में भी फायदेमंद होता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.