कौशाम्बी में धमाका : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत, 18 लोग झुलसे

कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्टरी में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। इसमें कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए।

कौशाम्बी में धमाका : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत, 18 लोग झुलसे

कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्टरी में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। इसमें कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए।

मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। विस्फोट इतना जबर्दस्त था का इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने चार लोगों के मौत होने की पुष्टि की है। 

विस्फोट के बाद आग लग गई। चार लोगों के मौत और 18 लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य में पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग जुट गए हैं। पटाखे के टुकड़े कई किलोमीटर दूर तक उड़कर पहुंच गए हैं। घटना भरवारी के खलीलाबाद इलाके में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुई है। शिव नारायण पटेल और फैक्टरी मालिक शाहिद अली पुत्र शराफत अली के बाद तीसरे मृतक की पहचान हो गई है। तीसरे मृतक की पहचान शिवकांत (25) पुत्र राम भवन निवासी अंबहा के रूप में की गई। फैक्टरी में काम करने वाले जयचंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

पटाखा फैक्टरी खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की बताई जा रही है। शराफत अली न्यू रंगोली फायरवर्क्स के नाम से पटाखा फैक्टरी चलाते हैं। हादसे में फैक्टरी मालिक शराफ के एक बेटे के भी मौत की सूचना मिल रही है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अभी तक कुल चार लोगों के मौत होने की पुष्टि की है। मौके पर एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक मृतक शिव नारायण (30)  पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। मौकैे पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां भी पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।