गलती हो जाए तो क्या करना चाहिए? अनंत अंबानी ने बताया पापा मुकेश अंबानी का फॉर्मूला
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में होने वाली है. 1 से 3 मार्च को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चलेगा, जिसमें देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होने जामनगर पहुंच रही हैं. इस बीच अनंत अंबानी ने पापा मुकेश अंबानी का एक फॉर्मूला शेयर किया है. गलती हो जाए तो क्या करना चाहिए, इसके लिए अनंत अंबानी अपने पापा का यही फॉर्मूला फॉलो करते हैं. एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने बताया कि मुकेश अंबानी उनसे कहते हैं कि गलतियों के बारे में ज्यादा सोचो नहीं. जो हो गया सो हो गया, गलतियों से सीखो, लेकिन उनका पोस्टमार्टम मत करो. अनंत अंबानी ने कहा कि मुकेश अंबानी उनसे कहते हैं कि गलतियों की वजह से रुको नहीं और चलते रहो. अनंत अंबानी ने कहा, 'पापा ने हमेशा कहा है कि मेहनत करो, अपनी गलितयों से सीखो, लेकिन उनके बारे में ज्यादा सोचो नहीं. गलतियों का पोस्टमार्टम मत करना. पापा बोलते हैं जो हो गया सो हो गया. कभी भी पोस्टमार्टम मोड में मत जाओ और आगे बढ़ो. जब कुछ करना है तो भारत के लोगों के लिए करना है. जैसे आम आदमी का कैसे भला होगा और आम आदमी की लाइफ कैसे सरल होगी. उस पर आप ध्यान दीजिए तब आपका बिजनेस दौड़ेगा. अनंत अंबानी ने मां नीता अंबानी को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि जानवरों के लिए प्रेम और सेवा की भावना उन्हें नीता अंबानी से ही मिली है. उन्होंने कहा, 'मम्मी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. वह कहती हैं कि बेजुबान का ध्यान रखना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है. बचपन से ही मम्मी की जो मॉटिवेशन और सलाह रही है कि ज्यादा से ज्यादा जानवरों का ध्यान रखिए और सेवा कीजिए. मैं उसी के हिसाब से चलता गया.' 26 फरवरी को वनतारा प्रोग्राम का एलान करते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि वह जीव सेवा को ईश्वर और मानवता की सेवा के बराबर मानते हैं. वनतारा प्रोग्राम में शैक्षणिक संस्थाओं से हाथ मिलाकर वन्यजीवों के संरक्षण का महत्त्व बताया जाएगा. वर्तमान में वनतारा में 200 हाथी, 300 तेंदुए, बाघ, शेर और जगुआर हैं. साथ ही 300 हिरन और 1200 से ज्यादा मगरमच्छ, सांप और कछुए हैं. यह भी पढ़ें:-तो छोड़नी पड़ती नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी, ऐसा दावा क्यों कर रहे प्रशांत किशोर?
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में होने वाली है. 1 से 3 मार्च को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चलेगा, जिसमें देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होने जामनगर पहुंच रही हैं. इस बीच अनंत अंबानी ने पापा मुकेश अंबानी का एक फॉर्मूला शेयर किया है. गलती हो जाए तो क्या करना चाहिए, इसके लिए अनंत अंबानी अपने पापा का यही फॉर्मूला फॉलो करते हैं.
एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने बताया कि मुकेश अंबानी उनसे कहते हैं कि गलतियों के बारे में ज्यादा सोचो नहीं. जो हो गया सो हो गया, गलतियों से सीखो, लेकिन उनका पोस्टमार्टम मत करो. अनंत अंबानी ने कहा कि मुकेश अंबानी उनसे कहते हैं कि गलतियों की वजह से रुको नहीं और चलते रहो.
अनंत अंबानी ने कहा, 'पापा ने हमेशा कहा है कि मेहनत करो, अपनी गलितयों से सीखो, लेकिन उनके बारे में ज्यादा सोचो नहीं. गलतियों का पोस्टमार्टम मत करना. पापा बोलते हैं जो हो गया सो हो गया. कभी भी पोस्टमार्टम मोड में मत जाओ और आगे बढ़ो. जब कुछ करना है तो भारत के लोगों के लिए करना है. जैसे आम आदमी का कैसे भला होगा और आम आदमी की लाइफ कैसे सरल होगी. उस पर आप ध्यान दीजिए तब आपका बिजनेस दौड़ेगा.
अनंत अंबानी ने मां नीता अंबानी को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि जानवरों के लिए प्रेम और सेवा की भावना उन्हें नीता अंबानी से ही मिली है. उन्होंने कहा, 'मम्मी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. वह कहती हैं कि बेजुबान का ध्यान रखना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है. बचपन से ही मम्मी की जो मॉटिवेशन और सलाह रही है कि ज्यादा से ज्यादा जानवरों का ध्यान रखिए और सेवा कीजिए. मैं उसी के हिसाब से चलता गया.'
26 फरवरी को वनतारा प्रोग्राम का एलान करते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि वह जीव सेवा को ईश्वर और मानवता की सेवा के बराबर मानते हैं. वनतारा प्रोग्राम में शैक्षणिक संस्थाओं से हाथ मिलाकर वन्यजीवों के संरक्षण का महत्त्व बताया जाएगा. वर्तमान में वनतारा में 200 हाथी, 300 तेंदुए, बाघ, शेर और जगुआर हैं. साथ ही 300 हिरन और 1200 से ज्यादा मगरमच्छ, सांप और कछुए हैं.