जल्लाद बना पति: छत्तीसगढ़ में कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या, घर के बाहर फेंका शव; आरोपी फरार
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ एक महिला की निर्मम हत्या की वारदात सामने आई हैं। हत्या के बाद से पति फरार हो गया है।
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी के शव को घर के बाहर फेंक दिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। घटना सोकोबहरा की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंच गई।