नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा को मिली कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी, राजीव चन्द्रशेखर को मिला ये विभाग

President Accepts Resignations Of Ministers: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा गुरुवार (7 दिसंबर) को स्वीकार कर लिया. अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. President Droupadi Murmu has directed Union Minister Arjun Munda to be assigned the charge of the Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Union Minister Sushri Shobha Karandlaje to be assigned the charge of the Minister of State in the Ministry of Food Processing Industries,… — ANI (@ANI) December 7, 2023 अर्जुन मुंडा, शोभा करंदलाजे और भारती प्रवीण के पहले से ये विभागअर्जुन मुंडा के पास पहले से जनजातीय कार्य मंत्री तो वहीं शोभा करंदलाजे कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं. साथ ही राजीव चन्द्रशेखर भी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. इसके अलावा  भारती प्रवीण केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में राज्य मंत्री का पद पहले से संभाल रही है.  सीएम बनने की रेस में नामनरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल के मंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद से माना जा रहा है कि दोनों नेता मध्य प्रदेश का सीएम बनने की रेस में है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी किसी नए चेहरे को मौका देना चाहती है. हालांकि पार्टी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है.  वहीं छत्तीसगढ़ से लोकसभा सांसद सरुता ने हाल में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था और भरतपुर-सोनहत सीट से जीत दर्ज की थी. बता दें कि दोनों राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है.  ये भी पढ़ें- राजस्थान-एमपी में सीएम की रेस में शामिल अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र शेखावत और नरेंद्र तोमर, क्या है खूबी और कमजोरी?  

नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा को मिली कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी, राजीव चन्द्रशेखर को मिला ये विभाग

President Accepts Resignations Of Ministers: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा गुरुवार (7 दिसंबर) को स्वीकार कर लिया.

अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

अर्जुन मुंडा, शोभा करंदलाजे और भारती प्रवीण के पहले से ये विभाग
अर्जुन मुंडा के पास पहले से जनजातीय कार्य मंत्री तो वहीं शोभा करंदलाजे कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं. साथ ही राजीव चन्द्रशेखर भी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. इसके अलावा  भारती प्रवीण केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में राज्य मंत्री का पद पहले से संभाल रही है. 

सीएम बनने की रेस में नाम
नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल के मंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद से माना जा रहा है कि दोनों नेता मध्य प्रदेश का सीएम बनने की रेस में है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी किसी नए चेहरे को मौका देना चाहती है. हालांकि पार्टी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है. 

वहीं छत्तीसगढ़ से लोकसभा सांसद सरुता ने हाल में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था और भरतपुर-सोनहत सीट से जीत दर्ज की थी. बता दें कि दोनों राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान-एमपी में सीएम की रेस में शामिल अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र शेखावत और नरेंद्र तोमर, क्या है खूबी और कमजोरी?